← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.
हुड़दंग न्यूज
www.www.hurdangnews.in
📅 Date: 27/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

दहेज में नहीं मिली कार तो युवक ने दिया पत्नी को तीन तलाक, मामला हुआ दर्ज

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से खबर है, जहां इंदौर में दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर एक युवक ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी है।

Featured

By Vijay

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से खबर है, जहां इंदौर में दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर एक युवक ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया कि चंदन नगर क्षेत्र में एक विवाहिता को दहेज में कार की मांग को लेकर ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। 

महिला का साफ तौर पर आरोप है कि यह मांग पूरी नहीं किए जाने से उसके पति ने उसे तीन बार तलाक बोल दिया। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। मुस्लिम महिला अधिनियम 2019 एक साथ तीन तलाक बोलकर वैवाहिक संबंध खत्म करने की प्रथा पर रोक लगाता है। इस कानून के तहत दोषी के लिए तीन साल तक कारागार का प्रावधान है।

 

www.www.hurdangnews.in