← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.www.hurdangnews.in
📅 Date: 19/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

सर्दियों के लिए परफेक्ट है यह खास स्वेटर डिजाइन 

सर्दियों के लिए परफेक्ट है यह खास स्वेटर डिजाइन 

Featured

By Vijay

इन दिनों सर्दियों का मौसम आ गया है और महिलाएं अपने वार्डरोब में रखे समर आउटफिट को हटा कर विंटर वियर कलेक्शन रखना शुरू कर देती हैं। इस मौसम में भारी भरकम जैकेट्स और कोट्स के अलावा महिलाएं स्टाइलिश स्वेटर पहनना काफी बेहद पसंद करती हैं। फैशन के बदलते दौर में तरह-तरह के डिजाइनिंग और ट्रेंडी स्वेटर्स मार्केट में उपलब्ध हैं।

इइस साल सर्दियों में आपको सबसे ट्रेंडिंग वियर स्वेटर्स डिजान्स के बारे में हम बताएंगे जिन्हें आप पहनकर अपने ऑफिस, कॉलेज जा सकती हैं और खास मौके पर आसानी से पहन सकती हैं। इस में बताए गए बेहतरीन स्वेटर डिजाइन्स जीन्स ट्राउजर्स स्कर्ट्स या साड़ियों के साथ पहनने के लिए भी सबसे परफेक्ट साबित होता है। आइए जानते हैं कुछ शानदार डिजाइन्स के बारे में जिसे आप पहनकर काफी बेहद खूबसूरत दिख सकती हैं। 

बात करें हाई नेक या टर्टल नेक स्वेटर के बारे में

यह डिजाइन बेस्ट हो सकता है। यह गले को पूरी तरह ढकने वाला स्वेटर है जो ठंड में आपको न सिर्फ स्टाइलिश लुक देता है बल्कि इसे पहनकर आपको पूरा गरम महसूस होता है। इसे आप किसी ब्लेजर या ओवरकोट के साथ आसानी से पेयर बनाकर भी पहन सकती हैं।

दूसरे पसंद की बात करें तो ओवरसाइज टर्टल नेक स्वेटर 

यह भी काफी महिलाएं पसंद करती हैं क्योंकि यह ढीले ढाले और आरामदायक होता है। यह स्वेटर कंफर्टेबल होने के साथ-साथ फैशन की दुनिया में काफी ट्रेंड में रहता है। इसे आप स्टाइलिश जीन्स या लेगिंग्स के साथ पहनकर एक बेहद लुक और कूल लुक पा सकती हैं। 

इसी के साथ पर्ल बटन कार्डिगन स्वेटर 

यह आपके लिए बहुत ही अच्छा लुक दे सकता है। शादी या पार्टी में एथनिक वियर के साथ पहनने के लिए काफी अच्छा होगा। सामने से खुलने वाले ये पर्ल बटन कार्डिगन बेस्ट हो सकते हैं। इस पर लगे मोती आपके विंटर लुक में चार चांद लगा देते हैं। इसे आप कुर्ती टॉप या किसी भी एथनिक सूट के साथ पहन सकती हैं। 

इसके बाद इन दिनों महिलाओं को खास पसंद आने वाला केबल निट क्राफ्ट स्वेटर काफी ट्रेंड में है।

जो कि आजकल यंग गर्ल्स के बीच बहुत ज्यादा देखा गया है। पारंपरिक केबल बुनाई के पैटर्न वाला यह स्वेटर कमर की लंबाई तक आता है। इसे आप हाई वेस्ट जीन्स या स्कर्ट के साथ पेयर बनाकर अपने कॉलेज या ऑफिस पहनकर जा सकती हैं।

www.www.hurdangnews.in