← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.
हुड़दंग न्यूज
www.www.hurdangnews.in
📅 Date: 26/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

Saree - Sweater Style : सर्दियों में पहने साड़ी के ऊपर यह स्टाइलिश स्वेटर 

सर्दियों में पहने साड़ी के ऊपर यह स्टाइलिश स्वेटर 

Featured

By Vijay

साड़ी के साथ स्वेटर स्टाइल करने के हम आपको कुछ खास तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप साड़ी के साथ स्वेटर को आसानी से स्टाइल कर सकती हैं। 

आइए जानते हैं इन आसान तरीके के बारे में। 

ब्लाउज की जगह पहने टर्टल नेक या हाई नेक स्वेटर डिजाइन्स : सबसे पहले आप ब्लाउज की जगह टर्टल नेक या हाई नेक स्वेटर भी पहन सकती हैं। इससे आपका लुक काफी परफेक्ट और ब्यूटीफुल लगेगा। यह ठंड में शरीर को गरम देने में काफी मदद मिलेगी। आप साड़ी में मैचिंग कलर वाला टर्टल नेक स्वेटर पेयर करा कर भी पहन सकती हैं। इसे सिल्क कॉटन या हैंडलूम साड़ियों के साथ पहनें जिससे आप खूबसूरत नजर आएंगी। 

दूसरा है क्रॉप स्वेटर के साथ ओपन पल्लू साड़ी डिजाइन : अगर आप सर्दियों में अपने साड़ी लुक को स्टाइलिश और एक अलग लुक टच देना चाहती हैं तो क्रॉप स्वेटर के साथ ओपन पल्लू साड़ी एक बार जरूर ट्राई करें। ओपन पल्लू और क्रॉप स्वेटर का यह कॉम्बिनेशन आपके लुक पर काफी ट्रेंडी लुक देगा। 

तीसरा है स्वेटर और साड़ी के साथ कमर बेल्ट डिजाइन : आप चाहे तो साड़ी के साथ स्वेटर पहनने के बाद कमर पर एक खूबसूरत सा बेल्ट लगाकर अपने आप को खूबसूरत दिखा सकती हैं। इससे पल्लू और स्वेटर दोनों ही टिके रहेंगे और आपको बार-बार किसी भी तरीके की परेशानी नहीं होगी। बेल्ट आपको स्टाइलिश टच देने में काफी मददगार साबित होंगे। 

चौथा है कार्डिगन को सरक या जैकेट की तरह पहनें कैसे? : अगर आप साड़ी के साथ स्वेटर पहन रही हैं लेकिन कन्फ्यूज हैं कि कार्डिगन को श्रग या जैकेट के साथ कैसे पहनूं तो साड़ी के ऊपर से एक फिटेड या हल्के लंबे कार्डिगन को ट्राई करके आप एक परफेक्ट लुक आजमा सकती हैं, जिसे आप ट्रेंडी और एक ब्यूटीफुल दिखेंगी। पांचवां है ओवरसाइजेज स्वेटर को फ्रंट करके कैसे पहनें? इसके अलावा साड़ी के साथ स्वेटर पहनने के लिए ओवरसाइज स्वेटर को फ्रंट कर आप ट्राई कर सकती हैं। अगर आपका स्वेटर थोड़ा ढीला भी है तो उसे साड़ी के ऊपर पहनकर सामने से अंदर की तरफ टक कर लो। यह भी आपको मॉडर्न लुक देने में काफी मददगार साबित होगा।

 हमारे व्हॉट्सअप में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये 

 हमारे टेलीग्राम में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये 

 हमारे YOUTUBE में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये 

 

www.www.hurdangnews.in