← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.
हुड़दंग न्यूज
www.www.hurdangnews.in
📅 Date: 24/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

Hair Style Tips : घुंघराले बालों में करे इस तरीके का हेयर स्टाइल दिखेगी क्लासी 

घुंघराले बालों में करे इस तरीके का हेयर स्टाइल दिखेगी क्लासी 

Featured

By Vijay

अगर आप भी हर दिन की तरह एक ही हेयर स्टाइल बनाकर बोर हो चुकी हैं तो हम कुछ नया ट्राई कराने के लिए आपके पास कुछ नए तरीके लेकर आए हैं।

अच्छी बात यह है कि घुंघराले बालों को खूबसूरत दिखाने के लिए हर बार स्ट्रेटनर या ज्यादा हेयर प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं होती। आप अपने बालों के नेचुरल टेक्सचर को बरकरार रखते हुए भी कई सारे शानदार हेयर लुक पा सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ हेयर स्टाइल के बारे में जो आपके कर्ल्स हेयर को और भी खूबसूरत बना देंगे। 

कर्ली पिक्सी कट हेयर स्टाइल। 

अगर आपको छोटे बाल पसंद हैं और रोजाना लंबे बालों को संभालना बहुत ही मुश्किल हो जाता है तो कर्ली पिक्सी कट एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस हेयरकट में बाल छोटे ही रखे जाते हैं, जिससे चेहरे के फीचर्स उभरकर दिखाई पड़ते हैं। कर्ल्स की वजह से बालों में नेचुरल वॉल्यूम भी बना होता है। यह हेयर स्टाइल उन लड़कियों के ऊपर बहुत ही खास दिखता है जो अपने लुक में थोड़ा चेंज चाहती हों और बेफिक्र अंदाज पसंद आता हो।

कर्ली लो बन से मिलेगा एलिगेंट लुक। 

अगर आपको अपने कॉलेज या ऑफिस जाना हो या किसी शादी में शामिल होना हो या फिर किसी दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बना रही हो तो कर्ली लो बन हेयर स्टाइल हर मौके पर बहुत ही अच्छा दिखता है। इसमें बालों को गर्दन के पास नीचे की तरफ बांधकर जूड़ा बनाया जाता है। आप चाहो तो कुछ घुंघराली लटों को चेहरे के दोनों तरफ खुला छोड़कर अपने लुक को बेहतर दिखा सकती हैं। इससे हेयर स्टाइल में सादगी के साथ-साथ आपकी खूबसूरती भी काफी निखर के आएगी। 

लेयर्ड कर्ल्स हेयर लुक

अगर आपके बाल लंबे और घुंघराले हैं तो लेयर्ड कर्ल्स आपके लिए बहुत अच्छा चॉइस हो सकता है। इस हेयर कट में बालों की अलग-अलग लंबाई की लेयर्स बनी होती हैं जिससे बाल एक ही लंबाई के होने की बजाय ज्यादा घने और शेप में अच्छे नजर दिखाई पड़ते हैं। खास बात यह है कि लेयर्स आपके कर्ल्स की नेचुरल बनावट को उभारने में बहुत ही मददगार साबित होता है। आप इन्हें खुला रखकर भी खूबसूरत लुक अपना बना सकती हैं। 

साइड स्वेप्ट कलर्स लुक 

कभी-कभी सिर्फ बालों की मांग बदलने से ही पूरा लुक अलग नजर आने लग जाता है। साइड स्वेप्ट कलर्स ऐसी ही हेयर स्टाइल है जो कि बालों की मांग बीच से निकालने की बजाय एक तरफ साइड से की जाती है और दूसरी तरफ के बालों को चेहरे पर खूबसूरती से गिराने दिया जाता है। यह स्टाइल आपके कर्ल्स को बहुत ही अलग बना देते हैं। आमतौर पर पार्टी डेट या किसी खास मौके पर इसे ट्राई अगर आप करती हैं तो आपके लुक को यह काफी अट्रैक्टिव बना देता है। 

कर्ली हाफ अप हेयर स्टाइल

अगर आप बालों को पूरी तरह बांधना भी नहीं चाहती लेकिन चेहरे पर बार-बार आने वाली लटों से परेशान भी हैं तो हाफ अप हेयर स्टाइल एक बार आप जरूर अपनाएं। इसमें सिर के ऊपरी हिस्से के बालों को लेकर पीछे की तरफ आप इसे बांध दें। जबकि बाकी कर्ल्स खुले रहते हैं। आप ऊपर के बालों से छोटा बन बना सकती हैं या फिर उन्हें क्लचर के सहारे सिक्योर कर सकती हैं। यह हेयर स्टाइल आपके आउटिंग और कैजुअल और कॉलेज लुक के लिए सबसे बेहतरीन लुक साबित होगा।

www.www.hurdangnews.in