← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.www.hurdangnews.in
📅 Date: 11/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

बांग्लादेश के कई जिलों में हिंसा, 20 से ज्यादा वाहन को लगाया आग

बांग्लादेश के कई जिलों में हिंसा, 20 से ज्यादा वाहन को लगाया आग

Featured

By Vijay

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के वापसी के ऐलान के बाद एक बार फिर से बांग्लादेश में हिंसा भड़क गई है। सोमवार रात से मंगलवार शाम तक देश में 21 जिलों में आगजनी की घटनाएं भी सामने आई हैं। ट्रेन, बस कोचों में आग लगा दी गई है।

सरकारी कार्यालय, शिक्षक संस्थान को भी बंद कर दिया गया है। बांग्लादेश पुलिस और ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 11 जिलों में 22 वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया है। ढाका और छह अन्य जिलों में कम से कम 28 जगह देसी बम धमाके की घटना भी सामने आई है।

पुलिस का दावा है कि इन घटनाओं के पीछे शेख हसीना की पार्टी के समर्थक हैं। पुलिस के अनुसार हसीना की बांग्लादेश वापसी की घोषणा के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं। गोपालगंज के टुंगीपाड़ा में तनाव बढ़ गया। सुबह करीब 9:30 बजे प्रतिबंधित छात्र लीग के कार्यकर्ता ने  गोहार डांगा चौरगी चौराहे पर सामान जलाकर सड़क जाम कर दी थी। बाद में आवामी लीग और जुबो लीग के कार्यकर्ता भी उनके साथ शामिल हो गए थे।

पुलिस ने इस हमले के पीछे शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग और उससे जुड़े कार्यकर्ता लोगों पर शक जताया है। हालांकि अधिकारी का कहना है कि जांच अभी शुरुआती दौर पर है। अख्तर हुसैन ने बताया कि जांच में संकेत मिले हैं कि कुछ लोगों को पैसा देकर हमला कराया जा रहा है।

 

www.www.hurdangnews.in