By Vijay
हम आपके पास कुछ कलेक्शन इसके लेकर आए हैं जिनमें आप अपनी चूड़ियों, कलीरे और कड़ों को रखने के लिए खरीद सकती हैं। लेकिन समझ नहीं आ रहा है तो आप नीचे लेख में बताए गए बैंगल्स ऑर्गेनाइजर बॉक्स के डिजाइन को पसंद कर सकती हैं।
पहला है ट्रांसपेरेंट बैंगल ऑर्गेनाइजर बॉक्स डिजाइन।
अगर आप चाहती हैं कि आपकी सारी चूड़ियां एक ही जगह और सुरक्षित रहें तो उसके लिए आप अपना सकती हैं ट्रांसपेरेंट बैंगल ऑर्गेनाइजर बॉक्स। यह आपके लिए रहेगा बहुत ही खास। इसमें कई छोटे-छोटे खाने बने होते हैं जिनमें आप अलग-अलग रंग और डिजाइन की चूड़ियां रखकर अपने चूड़ियों को टूटने से बचा सकती हैं। इस बॉक्स की सबसे खासियत बात यह है कि आपकी चूड़ियां बॉक्स के बाहर से ही नजर आएंगी जिससे आप अपने कलेक्शन के बारे में बिना बॉक्स खोले ही चूड़ियों का रंग, कलर, डिजाइन देखकर चॉइस कर सकती हैं।
दूसरा है वेलवेट फैब्रिक वाला बैंगल बॉक्स या होल्डर डिजाइन।
शादी के गहनों को रखने के लिए मखमली फैब्रिक वाला ऑर्गेनाइजर बॉक्स इस समय फेस्टिवल सीजन में महिलाएं खूब खरीद रही हैं। इसका सॉफ्ट इंजीनियर चूड़ियों और कंगन को खरोंच से बचाने में बहुत ही मददगार साबित होता है। खास तौर पर गोल्ड प्लेटेड कुंदन और स्टोन वर्क वाले कंगन इसमें अच्छे से रखा जाता है। आप मरूनी, रानी पिंक, वाइन या गोल्डन रंग का बॉक्स भी पसंद कर सकती हैं। इसे ट्रेंडिंग टेबल पर रखने से आपके कमरे को भी यह खूबसूरत लुक देगा।
तीसरा है मल्टी लेयर बैंगल ऑर्गेनाइजर डिजाइन।
अगर आपके पास चूड़ियों और कंगन का सबसे बड़ा स्टॉक है तो मल्टी लेयर ऑर्गेनाइजर आपके लिए बहुत ही उपयोगी होगा। इसमें एक के ऊपर एक कई लेयर या ड्रॉअर बने होते हैं। आप एक हिस्से में रोजाना पहनने वाली चूड़ियां, दूसरों में शादी के कंगन और तीसरे में पार्टी वियर ज्वेलरी इस तरीके से रखकर सजा सकती हैं। इससे सभी चीजें अलग-अलग व्यवस्थित और आपको सामने दिखाई पड़ेंगे जिससे आपको अपनी चूड़ियां ढूंढने में काफी आसान पड़ेगी। कम जगह में ज्यादा सामान रखने के लिए यह डिजाइन सबसे खास है।
चौथा है कलीरे रखने के लिए स्पेशल ऑर्गेनाइजर डिजाइन।
दुल्हन के लिए कलीरे सिर्फ एक ज्वेलरी एक्सेसरी ही नहीं होती बल्कि शादी की खूबसूरत यादें उससे जुड़ी होती हैं। इसलिए इन्हें सामान्य रूप से ज्वेलरी बॉक्स में रखने के बजाय लंबे और गहरे स्टोरेज वाले बॉक्स सबसे बेहतर होते हैं। ऐसा बॉक्स चुनें जिसमें कलीरे को बिना मोड़े रखा जा सकता हो। इसके अंदर सॉफ्ट लाइनिंग हो तो सजावटी मोती, लटकन और दूसरे छोटे हिस्से को उलझने से बचाता है। आप चाहें तो इस बॉक्स पर अपना नाम या शादी की तारीख भी लिखवाकर अपने लिए बेहतरीन ऑप्शन बना सकती हैं।
पांचवां है ड्रॉअर स्टाइल बैंगल ऑर्गेनाइजेशन डिजाइन।
अगर आप अपने कमरे को मिनिमल और व्यवस्थित रखना पसंद करती हैं तो ड्रॉअर स्टाइल बैंगल ऑर्गेनाइजर एक अच्छा विकल्प होगा। इसमें छोटे-छोटे स्लाइडिंग ड्रॉअर बने होते हैं जिनमें चूड़ियां, कंगन और छोटी ज्वेलरी आसानी से आप रख सकती हैं। लकड़ी या वुडेन फिनिशिंग वाले इस बॉक्स को देखने में काफी खूबसूरत सा लगता है। आप इसे ड्रेसिंग टेबल या अलमारी के किसी खाली हिस्से जगह पर रख सकती हैं। इसका फायदा यह है कि आपकी ज्वेलरी बाहर रखी हुई नहीं दिखती और यह बाहर से काफी अट्रैक्टिव दिखता है।