← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.www.hurdangnews.in
📅 Date: 18/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

Xiaomi 18 Pro सीरीज हुआ लॉन्च, जाने क्या है शुरुवाती कीमत 

Xiaomi 18 Pro सीरीज हुआ लॉन्च जाने क्या है शुरुवाती कीमत 

Featured

By Vijay

Xiaomi के 18 प्रो सीरीज को मंगलवार को टेक दिग्गज के नवंबर लॉन्च इवेंट के दौरान चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया गया है। इनमें दो मॉडल शामिल हैं जो कि Xiaomi 18 Pro Max और Xiaomi 18 Pro  का स्मार्टफोन है।

अब इसे आप कंपनी की वेबसाइट के जरिए खरीदने के लिए एवलेबल है। दोनों फ्लैगशिप Xiaomi 18 प्रो सीरीज मॉडल चार अलग-अलग कलर ऑप्शन में मार्केट में लॉन्च किए गए हैं प्रो मैक्स में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन ईलाइट एक्सट्रीम जेनरेशन 6 चिपसेट लगा है जो दो एनएम प्रोसेस पर बना क्वालकॉम का फ्लैगशिप मोबाइल प्लेटफॉर्म है दोनों ही फोन के सेकेंडरी में AMOLED डिस्प्ले मिलते हैं वहीं इन दोनों ही फोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट भी दिया गया है।

 दोनों फोन की कीमतों को जानें तो Xiaomi 18 प्रो की कीमत 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए EUR 1,399 लगभग एक लाख चौवालीस हजार रुपये से शुरू होती है वहीं Xiaomi 18 प्रो मैक्स की कीमत बेस 12 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट के लिए EUR 1,599 करीब एक लाख चौंसठ हजार रुपये से शुरू होती है यह दोनों फ्लैगशिप मॉडल्स अब आपको शाओमी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में सेल पर है। 

Xiaomi 18 प्रो और Xiaomi 18 प्रो मैक्स को ब्लैक कॉस्मिक ब्लू, वेलवेट रेड और व्हाइट कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है।

www.www.hurdangnews.in