प्रतिबंधित पाड़ो की लड़ाई देखने गए 8 साल के मासूम की मौत, किनारे बैठकर खा रहा था पोहा

प्रतिबंधित पाड़ो की लड़ाई देखने गए 8 साल के मासूम की मौत, किनारे बैठकर खा रहा था पोहा
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 22 Nov 2026, 02:56 AM IST | 1 min read
प्रतिबंधित पाड़ो की लड़ाई देखने गए 8 साल के मासूम की मौत, किनारे बैठकर खा रहा था पोहा
Share:

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से खबर है जहां प्रशासनिक प्रतिबंध के बावजूद आयोजित की गई पाड़ों यानी भैंसों की लड़ाई का के बाद एक परिवार के लिए यह लड़ाई काल बन गई। नागझिरी थाना क्षेत्र के हामूखेड़ी में शुक्रवार दोपहर मुकाबले के दौरान बेकाबू होकर भीड़ में घुसे पाड़े के नीचे एक आठ वर्षीय मासूम आ गया, जिसके कारण मासूम की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार हामूखेड़ी स्थित एक खेत में हर साल की तरह  एकादशी में पाड़ों की लड़ाई का आयोजन इस बार भी हुआ था, जिसमें 12 जोड़ी पाड़े पहुंचे थे। शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे टैक्सी चालक आकाश अपने आठ वर्षीय बेटे के साथ आयोजन देखने के लिए गया था, लेकिन वह तीन मुकाबले देख चुके थे और चौथा मुकाबला चल ही रहा था। इसी दौरान युवराज भीड़ से थोड़ा दूर किनारे बैठकर पोहा खाने लगा।

तभी लड़ते हुए दो पाड़ों में से एक पाड़ा अनियंत्रित होकर दर्शकों की भीड़ की तरफ दौड़ा। इससे पहले कि पिता आकाश कुछ समझ पाते या बच्चे को हटा पाते, पाड़ा सीधे युवराज की छाती में चढ़ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल बेटे को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आपको बता दें कि मासूम कक्षा तीन में पढ़ रहा था। जैसे ही इस मौत की खबर उनके परिवार को लगी, तत्काल पूरे परिवार में कोहराम मच गया। उधर नागझिरी थाना प्रभारी राकेश भारती ने बताया कि पुलिस ने दो दिन पहले ही आयोजकों को यह  प्रतिबंधित आयोजन न करने की समझाइश दी थी, बावजूद लड़ाई कराई गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

 

Trending Reels

सिंगरौली में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)