मामला मध्यप्रदेश के शिवनी जिले में पुलिस अफसरों की वसूली का है। जब वीडियो सामने आया तो पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। होटल मालिक का आरोप है कि पुलिस अफसर उनसे हर महीने पचास हजार रुपये मांग रहे हैं और रकम नहीं देने पर होटल पहुंचकर ग्राहकों और स्टाफ को धमकाया जाता है वीडियो में नजर आ रहे एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा, सीटीएसपी चंचलेश मरकाम और टीआई सतीश तिवारी एक प्रेमी जोड़े को पकड़कर उनके साथ बदसलूकी करते दिखाई दे रहे हैं यहां तक कि वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एएसपी अपने स्टाफ से कह रहे हैं कि लड़की के बैग में गांजा रख दो ।
होटल संचालक ने एसपी को बताया कि पुलिस बार-बार होटल पहुंचकर उन्हें परेशान कर रही है यहां तक कि अक्टूबर माह में उन्होंने टीआई सतीश तिवारी को बीस हजार रुपये भी दिए थे, लेकिन पुलिस अफसरों का कहना है कि उन्हें हर महीने पचास हजार रुपये चाहिए। होटल संचालक का कहना था कि होटल में इतनी कमाई नहीं हो पाती कि आपको हम पचास हजार रुपये की राशि हर महीने दे सकें। लेकिन उनका जवाब था कि कुछ भी करो, हमें पचास हजार रुपये देने होंगे ।
इधर मामला सामने आने के बाद सिवनी एसपी कृष्ण लाल चंदानी का कहना है कि टीआई को सस्पेंड कर दिया है। सीएसपी और एडिशनल एसपी की भूमिका के संबंध में जांच की जा रही है। उसके बाद एक्शन लिया जाएगा

Comments (0)