Singrauli - अमलोरी मोड़ में हुआ हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, हंगामा जारी

अमलोरी मोड़ में हुआ हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, हंगामा जारी
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 29 Nov 2026, 07:17 PM IST | 1 min read
Singrauli - अमलोरी मोड़ में हुआ हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, हंगामा जारी
Share:

सिंगरौली जिले के नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलोरी में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया,  एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया, जिसके बाद स्थानीय और परिजन मौके पर पहुंचे और आक्रोशित हो गए। उन्होंने ट्रक वाहन में भी तोड़फोड़ की है।

सूचना मिलने के बाद नवानगर पुलिस सहित कंट्रोल रूम से  भारी मात्रा में पुलिस पहुंची है और मोर्चा संभाली है। वहीं आरोपी ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान भरुआ निवासी जितेंद्र कुशवाहा के रूप में हुई है।

हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों और परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी लगी, तत्काल मौके पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। हादसे से नाराज लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ की है।

जानकारी के अनुसार जैसे ही इस घटना की खबर नवानगर थाने पुलिस को लगी, तत्काल मौके पर पहुंची है और परिजनों को समझाइश दे रही है। बावजूद परिजन आक्रोशित हैं। उनकी मांग है कि लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, बावजूद जिला प्रशासन कोई भी कड़ी कार्रवाई नहीं कर रहा।

उनका कहना है कि  संकरे रास्तों में भी भारी वाहनों का आवागमन होता है, जिस कारण आए दिन इस तरह के हादसे होते हैं। फिलहाल अभी तक मौके पर जाम की स्थिति है। सड़क के दोनों तरफ जाम की स्तिथि बनी हुई है

Trending Reels

सिंगरौली में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)