गंगा में नाव डूबी, 13 मौत, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां

गंगा में नाव डूबी, 13 मौत, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 14 Oct 2026, 12:31 PM IST | 1 min read
गंगा में नाव डूबी, 13 मौत, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां
Share:

बिहार के पटना जिले से खबर है जहां पटना के वैशाली में नाव पलट गई, जिसमें 13 लोगों की जान चली गई। इसमें 13 बच्चों की मौत हुई है। सभी की उम्र 6 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक की बताई जा रही है। वहीं 7 बच्चियां एक ही परिवार की हैं।

 देर रात 8:30 पर हादसा हुआ है। 25 से ज्यादा लोग छोटी नाव में सवार होकर नदी पार कर रहे थे। फिलहाल सभी के शव को निकाल लिया है।

 परिजनों ने बताया कि नाव नदी पार करके पास के गांव में श्राद्ध भोज के लिए गए थे। शाम को लौटते समय हादसा हो गया और देखते ही देखते कई बच्चे किशोर नदी में डूब गए। 

वहीं हादसे में 17 वर्षीय चांदनी ने साहस का परिचय देते हुए दो बच्चों की जान बचाई है। हादसे में गांव के 13 बच्चे की मौत के बाद पूरे इलाके में शोक है। एक ही परिवार के कई बच्चों की जान जाने के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

 

 

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)