लंदन ऑफ इंडिया जाने इसकी क्या है खासियत

लंदन ऑफ इंडिया जाने इसकी क्या है खासियत जो कि भारत में है 
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 19 Nov 2026, 01:13 AM IST | 1 min read
लंदन ऑफ इंडिया जाने इसकी क्या है खासियत
Share:

एक ऐसा शहर भारत में है जोकि अपने इतिहास के लिए फेमस हैं तो कुछ शहर अपने खानपान से फेमस हैं। लेकिन पूर्वी भारत में एक ऐसा शहर है जहाँ आज भी अंग्रेजों के जमाने की बड़ी-बड़ी इमारतें और पुरानी पुस्तकें, पुस्तकों की दुकानें और भीड़भाड़ वाले बाजार देखने को मिलते हैं। इसी शहर को देखकर आज भी ऐसा लगता है जैसे समय वहीं थम गया हो। इसकी पुरानी गलियाँ बड़े-बड़े गुंबज वाले इमारतें और नदी का किनारा इसे बाकी शहरों से बहुत ही अलग बनाता है। इसी वजह से उसे भारत का लंदन ऑफ इंडिया कहा जाता है। 

जाने किस शहर को कहते हैं लंदन ऑफ इंडिया? 

आपको बता दें भारत में लंदन ऑफ इंडिया कोलकाता को कहा जाता है। और इसे कई नामों से भी जाना जाता है। लेकिन यह नाम सबसे खास है। पहले इस शहर को कलकत्ता कहते थे। 1911 तक ये ब्रिटिश इंडिया की राजधानी रहा। अंग्रेजों के लंबे शासन की वजह से यहाँ बहुत सी ऐतिहासिक इमारतें बनी हुई हैं जो आज भी शहर की पहचान को दर्शाती हैं। इन्हीं इमारतों की वजह से कोलकाता को लंदन ऑफ इंडिया का नाम मिला है।

आखिर कोलकाता को यह नाम क्यों मिला?

आपको बता दें कोलकाता की सड़कों पर चलते हुए लंदन जैसी फीलिंग आती है। यहाँ की कई इमारतें लंदन की पुरानी इमारतों जैसी ही दिखाई देती हैं। बड़े-बड़े खंभे, ऊँचे गुंबद, चौड़ी सड़कें और पुराने चर्च और बहुत सी चीजें अंग्रेजों के जमाने की यादगार बनाती हैं। आज भी कोलकाता के कई इलाकों में पुराना अंदाज देखने को मिलता है। इसीलिए लोग इसे लंदन ऑफ इंडिया कहकर भी बुलाते हैं कोलकाता की सबसे फेमस जगह में से विक्टोरिया मेमोरियल जगह है इसके अंदर म्यूजियम है जिसमें पुरानी चीजें पेंटिंग और इतिहास से जुड़ी कई चीजें रखी गई हैं।

आपको बता दें विक्टोरिया मेमोरियल के पास ही सेंट पॉल कैथेड्रल है जो कि यह कोलकाता के सबसे पुराने और फेमस चर्च में से एक है। इसके बाद देश भर में प्रसिद्ध कोलकाता की सबसे बड़ी पहचान हावड़ा ब्रिज है जो कि हुगली नदी के ऊपर बना हुआ है। और कोलकाता को हावड़ा से जोड़ता है जिसे देखने के लिए दूर-दराज के शहरों से रोजाना कई लोग आते हैं। आपको बता दें कोलकाता में बीबीडी बाग इलाके में बना जर्नल पोस्ट ऑफिस भी देखने लायक है जो कि इसकी पुरानी डिजाइन और बड़ा गुंबद बाकी इमारतों से इसे अलग बनाता है और उससे भी खास बात यह है कि यह सिर्फ देखने की जगह नहीं, यहाँ आज भी चालू पोस्ट ऑफिस है और रोज काम होता है।

Trending Reels

सिंगरौली में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)