पंजाब में चलती ट्रेन में लगी आग हड़कंप में यात्री

पंजाब में चलती ट्रेन में लगी आग हड़कंप में यात्री
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 06 Nov 2026, 09:24 PM IST | 1 min read
पंजाब में चलती ट्रेन में लगी आग हड़कंप में यात्री
Share:

पंजाब में एक चलती ट्रेन कर्मभूमि एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई। आग लगने से जनरल डिब्बे के चार बोगी प्रभावित हुए हैं । आग के चपेट में आए लोग काफी घबरा गए यात्रियों में चीख पुकार मच गई, ट्रेन रुकते ही यात्री जान बचाने के लिए खेतों में भागने लगे । इस दौरान कई यात्री ट्रेन से भी छलांग लगा दी है । घटना फतेहगढ़ साहिब के साधुगढ़ और पटियाला के सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के बीच की घटना है सूचना मिलने के बाद रेलवे प्रशासन मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया है। रेलवे के अनुसार कर्मभूमि एक्सप्रेस अमृतसर से पश्चिम बंगाल के न्यूजलपाईगुड़ी जा रही थी घटना दोपहर  1:00 बजे का है सरकारी रेलवे पुलिस ने बताया कि कोच के पंखे में शर्टसर्किट हो गया था। जिसके कारण यह पूरी घटना घटित हुई है।

Trending Reels

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)