बांग्लादेश में विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर के घर में पेट्रोल बम फेंक कर आग लगा देने की घटना सामने आई। घटना के समय हुमायूं कबीर वहां पर मौजूद नहीं थे। घटना के बाद आवास की और भी ज्यादा सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कबीर ने इस हमले के लिए पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को ही जिम्मेदार ठहराया है।
उन्होंने अवामी लीग को आतंकवादी संगठन भी बता दिया है। कबीर ने कहा कि हिंसा के जरिए दिल्ली से किसी भगोड़े को कमर्शियल फ्लाइट से बांग्लादेश वापस नहीं लाया जा सकता। इसके लिए प्रत्यर्पण संधि का ही रास्ता अपनाया जाएगा। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी बात कही है।
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब शेख हसीना की वापसी की चर्चा और अवामी लीग द्वारा बनाए गए लॉकडाउन के कारण बांग्लादेश के कई जिलों में हिंसक प्रदर्शन, तोड़फोड़ और आगजनी की घटना जारी है।

Comments (0)