युवती के दैहिक शोषण का आरोपी गिरफ्तार

सतना -सिटी कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर युवती से दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने के आरोपी को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 09 Oct 2026, 05:33 AM IST | 1 min read
युवती के दैहिक शोषण का आरोपी गिरफ्तार
Share:

सतना -सिटी कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर युवती से दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने के आरोपी को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक युवती की सोशल साइट पर जान-पहचान दीपू सिंह पुत्र चितरंजनपुर सिंह 28 वर्ष, निवासी लखनपुर, जिला पटना- बिहार से हो गई थी, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी।

इस दौरान आरोपी कई बार मिलने के लिए सतना आया और शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाता रहा, मगर जब युवती ने पिछले दिनों रिश्ते को नाम देने का दबाव बनाया तो आरोपी टाल-मटोल करने लगा और फिर मुकर गया।

एक माह पहले दर्ज कराई थी रिपोर्ट

अंततः 14 जुलाई को पीड़िता ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर बीएनएस की धारा 69 के तहत कायमी कर तलाश प्रारंभ की गई और एक माह की खोजबीन के बाद साइबर सेल से मिले सुराग पर पुलिस टीम ने पटना में दबिश देकर आरोपी दीपू सिंह को पकड़ लिया। उसे सतना लाकर कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

 

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)