रीवा - छात्रा का अपहरण, 3 बदमाशों ने जबरन कार में बैठाया

रीवा - छात्रा का अपहरण, 3 बदमाशों ने जबरन कार में बैठाया
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 04 Nov 2026, 12:30 AM IST | 1 min read
रीवा - छात्रा का अपहरण, 3 बदमाशों ने जबरन कार में बैठाया
Share:

रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार शाम स्कूल से लौट रही 14 साल की नाबालिग छात्रा को कुछ बदमाशों ने बोलेरो  में अपहरण कर लिया। घटना स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास की है। आरोपी पुलिस की कार्रवाई और घेराबंदी के बीच छात्रा को रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिसकी पुलिस अब तलाश कर रही है। स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्रा अपनी सहेली के साथ पैदल घर जा रही थी। इसी दौरान बलोरो आकर रुकी और उसमें कुछ युवक ने छात्रा को जबरन खींचकर गाड़ी में बैठा लिया। छात्रा की चीख पुकार सुनने के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। उसकी सहेली ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। घटना के समय छात्रा के माता-पिता काम पर गए हुए थे। बच्ची के अपहरण की खबर मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। इस दौरान बदमाश छात्रा को बीच रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। शुरुआती जानकारी में इस वारदात में तीन आरोपियों के शामिल होने की खबर सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। बिछिया थाने में पदस्थ मुंशी  ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।

Trending Reels

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)