सागर - नकली नोटों से शराब खरीदने पहुंचा युवक गिरफ्तार, एक ही नंबर के नोटों से हुआ खुलासा

सागर - नकली नोटों से शराब खरीदने पहुंचा युवक गिरफ्तार, एक ही नंबर के नोटों से हुआ खुलासा
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 06 Nov 2026, 01:15 AM IST | 1 min read
सागर - नकली नोटों से शराब खरीदने पहुंचा युवक गिरफ्तार, एक ही नंबर के नोटों से हुआ खुलासा
Share:

मध्य प्रदेश के सागर जिले से खबर है जहां भारतीय मुद्रा की नकली नोट खपाने की कोशिश करने का एक मामला सामने आया है। मामला कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन रोड स्थित शराब दुकान का है जहां नकली नोट लेकर पहुंचा एक युवक को कर्मचारी ने मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो भी जमकर वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक रेलवे स्टेशन रोड स्थित देसी विदेशी शराब दुकान पर शराब खरीदने के लिए पहुंचा था लेकिन भुगतान के दौरान जब उसने शराब कर्मचारी को नोट थमाए तो कर्मचारी को नोटों को देखकर संदेह हुआ। जब गहराई से नोटों की जांच की गई तो सामने आया कि एक ही सीरियल नंबर के कई नोट थे। कर्मचारी की सतर्कता से इस पूरे गोरखधंधे का पर्दाफाश हुआ है। आपको बता दें कि शराब दुकान कर्मचारी का दावा है कि यह युवक पहले भी कई बार शराब लेकर गया है और नकली नोट दिया था। बार-बार संदेह होने के कारण इस बार कर्मचारी पहले से सतर्क था और जैसे ही युवक शराब लेने आया तुरंत ही उसको पकड़ लिया और घटना के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से कई नकली नोट भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

Trending Reels

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)