Bihar News ( MUKAMA ) - बाहुबली अनंत सिंह ने कहा, बारिश के बावजूद होगी घुड़दौड़ और भोज... सब कुछ होगा जोरदार

Bihar News ( MUKAMA ) बाहुबली अनंत सिंह ने कहा, बारिश के बावजूद होगी घुड़दौड़ और भोज... सब कुछ होगा जोरदार
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 23 Nov 2026, 01:26 PM IST | 1 min read
Bihar News ( MUKAMA ) - बाहुबली अनंत सिंह ने कहा, बारिश के बावजूद होगी घुड़दौड़ और भोज... सब कुछ होगा जोरदार
Share:

Bihar News - मुकामा के विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी होने वाली है, जिसके कारण पूरे गांव को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। यह कार्यक्रम आयोजन 10 बीघा जमीन में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान बारिश के बावजूद घुड़दौड़ होगी। 5 लाख से ज्यादा मेहमान भी आएंगे। सभी कार्यक्रम बहुत ही अच्छे तरीके से संपन्न होगा। यह कहना है बाहुबली बिहार के मुकामा के विधायक अनंत सिंह का है। 

आपको हम बता दें कि अनंत सिंह के बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को है, जहां पूरे कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। जब उनसे बात की गई, तो उन्होंने बताया कि बारिश के कारण थोड़ी सी व्यवस्था गड़बड़ा गई है। मौसम खराब होने के कारण तैयारियों में परेशानी हो रही है। हालांकि इस दौरान अनंत सिंह इमोशनल नजर भी आए। दरअसल अनंत सिंह अपनी बेटी की शादी में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसलिए लंबे समय से शादी की तैयारियां कर रहे थे और इस शादी में लगभग 5 लाख मेहमानों के लिए भोज का भी इंतजाम किया गया है। आपको हम बता दें कि अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह और ऋषिकेश कुमार के विवाह समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए 10 बीघा के विशाल क्षेत्र में भव्य पंडाल बनाया जा रहा है।

जयपुर के मशहूर पत्रकार चौक की थीम पर जयमाला स्टेज और मंडप तैयार किया जा रहा है। जयमाला के लिए 100 फीट चौड़ा और 35 फीट लंबा, लगभग 30 फीट ऊंचा स्टेज भी बनकर तैयार हो चुका है। हालांकि बिहार समेत पूरे इलाके में बारिश हो रही है, जिसके कारण तैयारियों में बाधा उत्पन्न हो रही है। लगातार बारिश के कारण शादी के वेन्यू और सजावट में भी बाधा आई है। जहां पर तैयारी चल रही है, वहां की जमीन पर पानी भर गया है और कीचड़ जमा हो गया है। शादी को भव्य बनाने के लिए लगभग 25 हेलीकॉप्टर उतरने की योजना थी, लेकिन खराब मौसम के कारण यह व्यवस्था स्थगित कर दिया गया है।

Trending Reels

सिंगरौली में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)