Logic ने Neo X1 Pro बजट फ्रेंडली अपना टैबलेट अब भारत में भी लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट की खास बात यह है कि यह स्टूडेंट, एजुकेटर्स और अन्य यूजर्स को ध्यान में रखकर मार्केट में उतारा गया है। कंपनी ने फिलहाल इसमें 8000 mAh की बैटरी उपलब्ध कराई है। साथ ही यह कस्टमाइज्ड एंड्रॉयड 17 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। जिसके कारण यह लैपटॉप या टैबलेट चलाने वाले लोगों को एक खास और अलग एक्सपीरियंस मिलेगा। आपको बता दें कि पिछले दिनों एसर ने भी भारत में बजट फ्रेंडली टैबलेट लॉन्च किया है।
जानिए कितनी है कीमत
लॉजिक ने फिलहाल इस लैपटॉप की कीमत का अब तक खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टेड किया है। इस टैबलेट को कंपनी ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम के जरिए बाजार में बेचेगी। इस टैबलेट के साथ एक मैग्नेटिक मिरर और प्रोटेक्टिव केस भी ग्राहकों को मिलेगा।
Logic Neo X1 Pro के जानिए फीचर
अगर इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 1920x1200 का पिक्सेल है और 90 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी ने इस टैबलेट में ब्लू लाइट, एंटी ग्लेयर, एंटी फिंगरप्रिंट जैसे फीचर्स भी दिए हैं। साथ ही कंपनी का दावा है कि इसका डिस्प्ले एंटी माइक्रोबियल कोटिंग के साथ आता है।
अगर इसमें रैम और रोम की बात करें तो यह 8 GB रैम के साथ 128 GB स्टोरेज के साथ ग्राहकों को मिलेगा। हालांकि इसकी स्टोरेज 1 TB तक बढ़ाई जा सकती है। यह एंड्रॉयड 17 और गूगल मोबाइल सर्विस को सपोर्ट करता है। इसमें 4G वाई-फाई कनेक्टिविटी भी मिलती है। Neo X1 Pro के बैक में कंपनी ने 13 मेगापिक्सल का कैमरा भी उपलब्ध कराया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह कैमरा बेहद ही खास है। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर और ब्लूटूथ 5.4 जीपीए जैसे फीचर्स भी ग्राहकों को मिलेंगे। इसके अलावा 8000 mAh की दमदार बैटरी भी उपलब्ध है।

Comments (0)