छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले से खबर है, जहां 34 साल के शादीशुदा प्रेमी ने अपनी 45 साल की प्रेमिका की हत्या करके शव को झाड़ियों में छुपा दिया। बताया जा रहा है कि प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका को किसी अन्य लड़के के साथ देख लिया था।
हमारे व्हॉट्सअप में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये
हमारे टेलीग्राम में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये
हमारे YOUTUBE में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये
यही बात उसे बहुत बेकार लगी और गुस्से में प्रेमी ने महिला की हत्या कर दी। शव को गांव के पास में ही झाड़ियों में छिपाकर भाग गया। दो दिन तक महिला का जब पता नहीं चला तो गांव में उसकी तलाश हुई। बाद में आरोपी ने अपने बेटे से कहा, उससे गलती हो गई और उसने धनेश्वरी की हत्या कर दी है। इसके बाद खुद जहर खाकर जान देने की कोशिश की। फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बुधवार को महिला का शव भी बरामद कर लिया है। मामला बलौदा थाना क्षेत्र के पंतोरा चौकी का है।
जानकारी के अनुसार अंगारखार गांव की धनेश्वरी बाई की शादी के कुछ समय के बाद ही उसके पति की मौत हो गई थी। धनेश्वरी अपने बच्चों के साथ रह रही थी। आरोपी शिवचरण यादव भी शादीशुदा है और इसी गांव का रहने वाला है। दोनों के बीच में लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहे थे। रविवार को शिवचरण ने धनेश्वरी को एक अन्य लड़के के साथ देख लिया। इसके बाद जमकर विवाद हुआ और मारपीट भी हुई। विवाद के दौरान महिला का दूसरा प्रेमी वहां से चला गया, जिसके बाद शिवचरण ने धनेश्वरी की हत्या कर दिया और फिर शव को झाड़ियों में छिपा दिया। घटना के बाद धनेश्वरी दो दिन तक जब घर और गांव में दिखाई नहीं दी तो इस पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश की।
काफी खोजबीन के बाद जब पता नहीं चला तो गांव में बैठक बुलाई गई और बैठक में शिवचरण पर संदेह जताया गया। ग्रामीणों ने उसे बुलाकर महिला के बारे में पूछताछ की, लेकिन उसने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। पुलिस के अनुसार घर लौटने के बाद शिवचरण ने अपने बेटे दुर्गेश यादव को बताया कि उसने बहुत ही गलत काम कर दिया और उसने धनेश्वरी की हत्या कर दी। इसके बाद वह शौच जाने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। बाद में परिजनों ने उसकी तलाश की तो वह खेत में बेहोशी की हालत में था। उसने जहर खा लिया था।
परिजन उसे इलाज के लिए कोरबा जिला अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां से अन्य अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। फिलहाल इसकी सूचना परिजनों ने स्थानीय थाने को भी दी और पुलिस ने पूरे मामले को लेकर आरोपी की निशानदेही से शव को बरामद कर लिया है। वहीं सीएसपी कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि कोरबा जिला अस्पताल के पुलिस सहायता केंद्र में एक व्यक्ति के जहर खाने की सूचना मिली थी। शुरुआती पूछताछ में परिजनों ने बताया कि शिवचरण ने हत्या की थी और इसी सदमे में उसने जहर खाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments (0)