योगी आदित्यनाथ जी की मां सावित्री देवी की अंतिम यात्रा पौड़ी के पैतृक गांव पंचूर से हरिद्वार के लिए निकल चुकी है। अंतिम यात्रा में योगी आदित्यनाथ भी रहे हैं और वह रो पड़े।
उन्होंने पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाए, अर्थी को कंधा भी दिया है। योगी आदित्यनाथ ने मां की पार्थिव देह लेकर एंबुलेंस से ही करीब 90 किलोमीटर दूर हरिद्वार पहुंचे हैं। घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारी भी पूरी कर ली गई है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव मौर्य, मंत्री संजय निषाद सहित 50 से ज्यादा वीआईपी और साधु-संत घाट पर पहुंच चुके हैं।
योगी अंतिम संस्कार के बाद लखनऊ आ जाएंगे। यहां पीएम मोदी के कार्यक्रम में हिस्सा भी लेंगे।
योगी की मां ने शुक्रवार सुबह 10:45 पर अंतिम सांस ली थी। वह 91 साल की थी। योगी रात भर मां के पार्थिव देह के पास बैठे रहे। उन्होंने अन्न-जल ग्रहण नहीं किया है।

Comments (0)