तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 की मौत

तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 की मौत
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 04 Nov 2026, 09:46 PM IST | 1 min read
तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 की मौत
Share:

तिब्बत में गुरुवार रात को तेज भूकंप आया जिसकी तीव्रता 7.0 थी। इसमें 16 लोगों की मौत हो गई और 65 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। भूकंप के बाद 12000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। चीनी सरकारी मीडिया के अनुसार शुक्रवार सुबह तक भूकंप के बाद 400 से ज्यादा झटके दर्ज किए गए हैं। भूकंप का केंद्र तिब्बत के नागक्यू शहर के बाछेन काउंटी में था।

यह जमीन से 10 किलोमीटर से ज्यादा की गहराई पर आया था। यह जगह तिब्बत की राजधानी ल्हासा से करीब 400 किलोमीटर दूर है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार भूकंप से 330 से ज्यादा घर गिर गए या फिर उन्हें नुकसान पहुंचा। वहीं पाकिस्तान में 4.9 और अफगानिस्तान में 4.1 तीव्रता के झटके भी महसूस किए गए हैं।

Trending Reels

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)