धनतेरस के पर्व पर खरीदारी करने जा रहे बाइक सवार युवक की हादसे के बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुर्रसा गांव के रहने वाले राहुल सिंह शुक्रवार शाम को खरीदारी करने के लिए घर से देवसर बाजार के लिए निकला था। बाइक सवार युवक जैसे ही सरोंधा के पास पहुंचा, तभी बीच सड़क पर गाय आ गई, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और गाय से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार उछलकर नीचे गिर गया, जिसके बाद उसे शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट आ गई और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को लगी, तत्काल परिजन अस्पताल में पहुंचे हैं। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
सड़क पर बैठी गाय से टकराने से बाइक सवार की हुई मौत
सड़क पर बैठी गाय से टकराने से बाइक सवार की हुई मौत
Vijay
Local Desk
|
Updated: 07 Nov 2026, 12:46 PM IST
|
0 min read
Comments (0)