बैढन के मल्हार पार्क में युवक युवतियों के बीच हुई जमकर मारपीट

Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 09 Oct 2026, 10:22 PM IST | 1 min read
बैढन के मल्हार पार्क में युवक युवतियों के बीच हुई जमकर मारपीट
Share:

सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मल्हार पार्क में बीते शाम को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, पार्क में एक युवक ने दो लड़कियों  की पिटाई करने लगा। इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । देखते ही देखते हिंसक झड़प हो गई ।  लोगों ने बताया कि युवक ने अचानक अपना आपा खो दिया और दोनों लड़कियों को मारने लगा, पार्क में अचानक हुई इस मारपीट के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया । स्थित बिगड़ते देख स्थानी लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी, जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मल्हार पार्क पहुंची और युवक को पकड़ लिया। इस घटना के बाद युवक और युवती दोनों को चोट आई है।

 

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)