पकड़ा गया इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज, CJP प्रोटेस्ट में सिर फोड़ने का आरोप

फिलहाल अब स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । इसके बाद आगे की कानूनी कार्यवाही कर रही है। आपको बता दे की एक पॉडकास्ट में स्वतंत्र भारद्वाज ने कई सारे आरोप को भी कबूल किया है, हालांकि अब पुलिस कानून के हिसाब से कार्रवाई कर रही है।
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 23 Nov 2026, 10:54 PM IST | 1 min read
पकड़ा गया इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज, CJP प्रोटेस्ट में सिर फोड़ने का आरोप
Share:

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल रही निशु आजाद के पिता पर हमला करने के आरोपित इनफ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर पुलिस ने पकड़ लिया। उसे दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को हंगामा के बाद हिरासत में लिया है। मामला उस समय वायरल हुआ जब एक वीडियो क्लिप में भारद्वाज ने कथित तौर पर निशु के पिता का सिर फोड़ने का दावा किया था। 

वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

वायरल वीडियो में स्वतंत्र भारद्वाज ने यह खुद स्वीकार किया है कि निशु आजाद के पिता पर हमला किया था और उनके सिर पर गंभीर चोटें आई थी, वीडियो में भारद्वाज ने यह कथित तौर पर कहा कि आरोप के बावजूद उन्हें जेल नहीं जाना पड़ा, वह रात भर घूमता रहा। 

इसके बाद सीजेपी जिसने जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया था उसने आरोपी के खिलाफ पर्याप्त कार्रवाई नहीं होने का भी आरोप लगाया। 

कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता  सौरभ दास ने कहा कि निशु आजाद के पिता संजय कुमार के मामले में दर्ज FIR को लेकर संगठन ने पुलिस के सामने अपनी मांगे रखी, उन्होंने सवाल उठाया कि संजय कुमार के सिर पर गंभीर चोट लगने के बावजूद हत्या के प्रयास संबंधी धारा नहीं लगाया।

फिलहाल अब स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । इसके बाद आगे की कानूनी कार्यवाही कर रही है। आपको बता दे की एक पॉडकास्ट में स्वतंत्र भारद्वाज ने कई सारे आरोप को भी कबूल किया है, हालांकि अब पुलिस कानून के हिसाब से कार्रवाई कर रही है।

Trending Reels

सिंगरौली में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)