बिहार के नालंदा के रहने वाले 13 लोगों की मौत झारखंड के सड़क हादसे में हो गई। सभी स्कॉर्पियो से रजरप्पा मंदिर पूजा करने के लिए जा रहे थे। हादसा शनिवार देर रात करीब 2:00 के आसपास की बतलाई जा रही है, जहां रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर यह हादसा राजगढ़ के पास हुआ है।
कार में कुल 14 लोग सवार थे। इनमें से एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं 13 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में पांच पुरुष, चार महिलाएं, चार बच्चे शामिल हैं। सभी मृतक नालंदा जिले के जंघारो गांव के ही रहने वाले थे। मृतकों में मां सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के डायरेक्टर विवेकानंद, उनकी पत्नी, मां, दो बच्चे और एक बेटी शामिल हैं।
फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस पहुंची है और शव को पीएम हेतु अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 2:00 स्कॉर्पियो एनएच 33 पर हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी। स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से लोगों को अस्पताल भिजवा दिया गया, जहां 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार रामगढ़ में पैंकी गांव के पास स्कॉर्पियो के आगे चल रही गाड़ी की एक अन्य गाड़ी से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। स्पीड ज्यादा होने की वजह से गाड़ी खिसक कर सड़क किनारे आ गई।
हमारे व्हॉट्सअप में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये
हमारे टेलीग्राम में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये
हमारे YOUTUBE में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये

Comments (0)