Latest Bangles Designs : आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगी यह 4 चूड़ी डिजाइन, करें ट्राई

Latest Bangles Designs : आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगी यह 4 चूड़ी डिजाइन, करें ट्राई
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 21 Nov 2026, 04:22 AM IST | 1 min read
Latest Bangles Designs : आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगी यह 4 चूड़ी डिजाइन, करें ट्राई
Share:

वेडिंग का सीजन आते ही लड़कियां और महिलाएं हो जाती हैं टेंशन में क्योंकि हाथों को ऐसा क्या पहने कि लुक हट के लगे और फोटो में भी सबसे अलग लगे। अगर आप भी इस बार लाल,हरे से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो आपके लिए ऑरेंज रंग की चूड़ियां सबसे बेस्ट ऑप्शन है। ऑरेंज कलर सिर्फ खूबसूरती के लिए ही नहीं बल्कि शुभ और मंगल कार्यक्रम में भी काफी पहना जाता है। बल्कि ये हाथों पर पहनते ही चेहरे पर अलग ही ग्लो ले आता है। हल्दी मेहंदी से लेकर शादी तक हर फंक्शन में ये कलर काफी ट्रेंडिंग है। तो चलिए जानते हैं ऑरेंज की कुछ खास चूड़ियां डिजाइन जो इस वेडिंग सीजन में आप पहन के अपने आपको अलग दिख सकती हैं। 

बहुत अच्छा कहें तो वेलवेट मोती वाला ऑरेंज चूड़ी सेट है। 

velvet moti wale orange chudi set    Shivani
खास यह उन लड़कियों के लिए परफेक्ट डिजाइन है जिन्हें ज्यादा भड़काऊ नहीं बल्कि सॉफ्ट और क्लासी लुक बेहद पसंद करती हैं। ऑरेंज वेलवेट की चूड़ियों के बीच में छोटे-छोटे सफेद मोती वाले कड़े लगे होते हैं जो हाथों को एकदम दुल्हन वाला रॉयल टच फील कराती हैं। ये सेट हल्का भी होता है जिससे यह पहनने में आपको काफी आरामदायक फील कराएगा। इसलिए पूरा दिन पहनने में हाथ दर्द भी नहीं करते हैं। 

अगर आप इसे कैसे पहनना चाहती हैं तो हम आपको बता दें कि ये पीच येलो, ग्रीन या ऑरेंज लहंगे साड़ी के साथ सबसे ज़्यादा जचता है। किसी भी वेडिंग फंक्शन संगीत पार्टी में यह सेट सबसे अच्छा लगेगा।

यह कश्मीरी चूड़ियां आपके लिए बेहद खास ऑप्शन हो सकता है।

kashmiri chudiyan kashmiri bangles   Jewelsthetic
इन दिनों महिलाओं को ट्रेडिशनल और भारी लुक काफी पसंद है। तो कश्मीर चूड़ियों से अच्छा कोई ऑप्शन नहीं। इनमें ऑरेंज बेस पर गोल्डन और ग्रीन कलर की बारीकी कढ़ाई जैसी खूबसूरत डिजाइन होती है। ये चूड़ियां थोड़े दूर से ही अपनी चमक दिखाती हैं जिससे हाथों में पहनी हुई चूड़ियां बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। और आपके हाथ भी भरे-भरे लुक देते हैं दुल्हन की बहन या भाभी के लिए तो ये डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला डिजाइन है।

वहीं आपको हम बता दें यह डिजाइन किसके साथ पहनें जिससे आप अट्रैक्टिव लुक पा सकती हैं आप इस डिजाइन को वर्क वाली साड़ी लहंगा या सूट के साथ किसी भी नॉर्मल पार्टी रिसेप्शन और शादी में पहन सकती हैं।

जाने मीनाकारी डिजाइन वाली ऑरेंज चूड़ी में क्या है खास? 

meenakari design wali orange churi set   Dēêpthï
राजस्थानी साही लुक की बात करें तो मीनाकारी चूड़ी का नाम सबसे पहले आ जाता है यह ऑरेंज पर गोल्डन मीनाकारी का काम वाली ये चूड़ियां हाथों को एकदम रानी जैसा फील कराती हैं। इसमें हरे और गुलाबी रंग के छोटी-छोटी फूलों की डिजाइन बनी होती है जो ऑरेंज के साथ मिलकर बहुत ही सुंदर लगती हैं। यह डिजाइन्स हर उम्र की महिलाओं पर काफी जचता है। 

बात करें मीनाकारी डिजाइन किसके साथ पहनें तो इसे आप गोल्डन ज्वेलरी और कुंदन सेट के साथ पहनने से ज्यादा अच्छा लुक आएगा। यह पार्टी, शादी रिसेप्शन जैसे फंक्शन में बेस्ट होगा ।

ऑरेंज रेन ड्राप घुंघरू बैंगल्स में क्या है खास 

orange raindrop ghungroo bangles Curated Canvas
अगर आप चाहती हैं कि इन चूड़ियों में नीचे छोटे-छोटे घुंघरू लटके होते हैं जो चलते समय मीठी छनक की आवाज करते हैं। रेन ड्रॉप शेप की डिजाइन की वजह से यह बहुत स्टाइलिश लुक देता है। यह गर्ल्स और नई दुल्हन में ये डिजाइन इस समय बेहद खास ट्रेंड कर रहा है अगर आप रेन ड्रॉप घुंघरू बैंगल्स को अपनाती हैं तो सबको पता चल जाएगा कि यह डिजाइन सबसे हट के नजर आ रहा है जिससे आप अपनों के बीच में सबसे अलग और ब्यूटीफुल नजर लगें आएंगी।

Trending Reels

सिंगरौली में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)