सीबीएसई ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी

सीबीएसई ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 07 Nov 2026, 03:30 PM IST | 1 min read
सीबीएसई ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
Share:

सीबीएसई ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 2027 का पूरा टाइम टेबल जारी कर दिया है। दोनों कक्षाओं की परीक्षा फरवरी के 16 तारीख से शुरू होगी। 10वीं की परीक्षा 9 मार्च और 12वीं की परीक्षा 9 अप्रैल तक चलेगी। सभी पेपर सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे। 10वीं का पहला पेपर 16 फरवरी को होगा, वहीं 12वीं का पहला पेपर फिजिक्स का होगा। इस बार 10वीं में 26.5 लाख से ज्यादा छात्र और 12वीं में 19.8 लाख छात्र पंजीकृत हैं। 10वीं की परीक्षा अवधि इस बार 22 दिन रहेगी, वहीं पिछले साल 23 दिन थी। 12वीं की परीक्षा अवधि इस बार 53 दिन रहेगी।

 

Trending Reels

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)