अल्ट्रासाउंड कराने गई युवती का हुआ अपहरण

अल्ट्रासाउंड कराने गई युवती का हुआ अपहरण
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 18 Nov 2026, 02:18 AM IST | 0 min read
अल्ट्रासाउंड कराने गई युवती का हुआ अपहरण
Share:

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से खबर है, जहां प्रयागराज में डॉक्टर को दिखाने और अल्ट्रासाउंड कराने गई एक छात्रा का दिनदहाड़े दो युवकों ने अपहरण कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से देर रात छापेमारी कर छात्रा को सकुशल बरामद भी कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को भी पकड़ लिया है।

पुलिस के अनुसार घटना यमुना पार के घूरपुर थाना क्षेत्र की है, जहां गौहनिया स्थित गंगा यमुना सरस्वती कॉलोनी निवासी दीवान चंद्र गुप्ता की बेटी 14 नवंबर की दोपहर अपनी सहेली पिंकी के साथ सेमरा कलबना रोड स्थित ग्लोबल डायग्नोसिस सेंटर में अल्ट्रासाउंड कराने गई थी। छात्रा जब अल्ट्रासाउंड सेंटर से बाहर निकली, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया।

आरोप है कि दोनों उसे धमकाते हुए जबरन बाइक पर बैठाने लगे। विरोध करने पर एक युवक ने उसे गोद में उठाकर बाइक पर बैठा लिया और अपने साथी के साथ फरार हो गया। घटना के दौरान उसकी सहेली पिंकी शोर मचाती रही। पिंकी ने संध्या के परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को पूरी घटना बताई।

संध्या की मां गुड़िया गुप्ता के आवेदन पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने डायग्नोसिस अल्ट्रासाउंड सेंटर के आसपास इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें युवकों की पहचान हुई। जांच में बघला शेरशेड़ी गांव के एक युवक का नाम सामने आया। उसके परिजन और दोस्तों से पूछताछ में आरोपियों के चित्रकूट में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम वहां छापेमारी की और एक घर से युवती को सकुशल बरामद कर लिया। दोनों आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जांच में, पुलिस की जांच में पता चला कि संध्या ने वर्ष 2025 में 12वीं की परीक्षा पास की थी। इस दौरान उसकी एक युवक से दोस्ती हुई।

आरोप है कि बाद में युवक उसे फोन पर लगातार परेशान करने लगा। संध्या ने फोन उठाना बंद कर दिया तो वह उसका पीछा भी करने लगा। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर छात्रा की अपहरण की योजना बनाई और उसे अपहरण कर चित्रकूट ले गया, जहां उसका इरादा शादी करने का था। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Reels

सिंगरौली में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)