भारत

Get the latest Hindi news, Political updates, and crime news

फरार सीएसपी सहित तीनों आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट निरस्त

फरार सीएसपी सहित तीनों आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट निरस्त

कटनी। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मनीषा की अदालत ने कुठला थाना में सीएसपी नेहा पच्चीसिया सहित तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामले में 18 सितंबर को जारी किए गए गिरफ्तारी वारंट तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का आदेश जारी किया है। न्यायालय ने निर्देश दिया है कि अदम तामील (बिना तामील हुए) गिरफ्तारी वारंट तत्काल न्यायालय को वापस भेजे जाएं। साथ ही विशेष न्यायाधीश पीसी एक्ट की कोर्ट द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी का आवेदन निरस्त करने की जानकारी छिपाने पर एसआईटी जबलपुर के निरीक्षक चंद्रकांत झा को नोटिस जारी किया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 21 सितंबर को यह आदेश जारी किया है।

Sep 22, 2026
शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

सागर - गोपालगंज थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर करीब तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाने, बाद में शादी से इनकार करने, गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है।

Sep 22, 2026
युवती के दैहिक शोषण का आरोपी गिरफ्तार

युवती के दैहिक शोषण का आरोपी गिरफ्तार

सतना -सिटी कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर युवती से दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने के आरोपी को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

Sep 22, 2026
शराब कांड का असर - बंडा थाना के 40 पुलिसकर्मी एक साथ हुए लाइन अटैच, देखे लिस्ट

शराब कांड का असर - बंडा थाना के 40 पुलिसकर्मी एक साथ हुए लाइन अटैच, देखे लिस्ट

सागर जिले के बंडा विकास खंड में जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस कप्तान अनुराग सुजानिया ने एक बड़ा एक्शन लिया है। बंडा थाना और गूगरा चौकी में पदस्थ  एसआई मुंशी प्रधान आरक्षक आरक्षक समेत 40 पुलिसकर्मियों को एक साथ लाइन अटैच किया गया है।

Sep 21, 2026
SINGRAULI NEWS - सिंगरौली में कोयला कबाड़ डीजल के तस्करों के हौसले बुलंद

SINGRAULI NEWS - सिंगरौली में कोयला कबाड़ डीजल के तस्करों के हौसले बुलंद

सिंगरौली को ऊर्जा धानी के रूप में भी जाना जाता है वही कोयला कबाड़ और डीजल का काला कारोबार भी अपने चरम पर है, पुलिस के तमाम दावों के बावजूद इन अवैध कारोबार पर कोई भी लगाम लगाने वाला नहीं है.

Sep 21, 2026
पत्नी का था देवर से अवैध संबंध, पति ने पत्नी समेत बच्चों को मार डाला

पत्नी का था देवर से अवैध संबंध, पति ने पत्नी समेत बच्चों को मार डाला

मध्य प्रदेश के दमोह जिले से खबर है जहां पत्नी और तीन बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले द्वारका पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपी पति ने कहा कि मेरी पत्नी के मेरे ही छोटे भाई से अवैध संबंध थे।

Sep 21, 2026
मंत्री बोले ₹1000 तक पहुंच सकता है। पेट्रोल की कीमत, जानिए वजह

मंत्री बोले ₹1000 तक पहुंच सकता है। पेट्रोल की कीमत, जानिए वजह

पेट्रोल की कीमत ₹1000 प्रति लीटर तक पहुंच सकती है। पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने कहा कि अगर देश में पेट्रोल की कमी हुई तो कीमत और भी ज्यादा बढ़ सकती है। 

Sep 21, 2026
भोपाल में लेडी इंस्पेक्टर की हत्या करने के बाद प्रेमी ने किया सुसाइड

भोपाल में लेडी इंस्पेक्टर की हत्या करने के बाद प्रेमी ने किया सुसाइड

मध्य प्रदेश के भोपाल शहर से खबर है जहां लेकपार्क कॉलोनी के एक मकान में मध्य प्रदेश के ही दतिया जिले की आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले का शव मिला है।  उनके सिर पर चोट के गहरे निशान हैं। शव के पास एक लोहे का हथौड़ा भी मिला है। मकान मीनाक्षी के प्रेमी पवन कुमार द्विवेदी का है। मीनाक्षी रविवार शाम करीब 7:00 बजे के केयर टेकर कृतिका के साथ यहां पहुंची थी। उनकी तीन साल की बेटी है। रात में कृतिका मीनाक्षी की बेटी के साथ अंदर वाले कमरे में सोई थी। सोमवार सुबह करीब 7:00 बजे जागी तो बाहर वाले कमरे में मीनाक्षी का शव देखा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। 

Sep 21, 2026
हनी ट्रैप: रियल एस्टेट कारोबारी को ब्लैकमेल कर दस लाख की डिमांड

हनी ट्रैप: रियल एस्टेट कारोबारी को ब्लैकमेल कर दस लाख की डिमांड

जबलपुर - कोतवाली पुलिस ने हनी ट्रैप मामले में एक युवती को दमोहनाका स्थित होटल से पकड़ा है। युवती द्वारा रियल एस्टेट कारोबारी को ब्लैकमेल कर 10 लाख की डिमांड की गई थी। सौदा 7 लाख में तय हुआ था। पुलिस से शिकायत करने के बाद रविवार की रात पीड़ित ढाई लाख लेकर होटल पहुंचा था। होटल के कमरे में जैसे ही युवती ने रकम ली पुलिस ने उसे दबोच लिया।

Sep 21, 2026
आरोपः नायब तहसीलदार के ड्राइवर ने महिला से लिए रुपए

आरोपः नायब तहसीलदार के ड्राइवर ने महिला से लिए रुपए

डिंडोरी - डिंडोरी में नायब तहसीलदार के ड्राइवर द्वारा महिला से रुपए लेने और जनपद अध्यक्ष द्वारा पीड़ित महिला को पैसे वापस किए जाने का मामला अब तूल पकड़ रहा है। 

Sep 21, 2026
चरित्र संदेह पर पति ने की पत्नी की हत्या

चरित्र संदेह पर पति ने की पत्नी की हत्या

सतना - रामनगर थाना क्षेत्र के मिरगौती गांव में चरित्र संदेह पर नवविवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है, जिसका आरोप उसके पति पर लग रहा है, तो वहीं पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुट गई है।

Sep 21, 2026
कबाड़ गोदाम पर छापाः तीन गिरफ्तार, ट्रक लूटा स्क्रैप बेचा और पहचान मिटाने कटवा डाला

कबाड़ गोदाम पर छापाः तीन गिरफ्तार, ट्रक लूटा स्क्रैप बेचा और पहचान मिटाने कटवा डाला

सोनभद्र - लोढ़ी टोल प्लाजा के पास चालक को रास्ते से उतारकर स्क्रैप लदा ट्रक गायब करने के मामले पहले ट्रक कब्जे में लिया गया फिर करीब 25 टन स्क्रैप बेच दिया गया और आखिर में सबूत मिटाने के लिए ट्रक को ही काट डाला गया। 

Sep 21, 2026