पच्चीकम ज्वेलरी : पच्चीकम गुजरात के कच्छ इलाके की पुरानी गहने बनाने की एक पुरानी कला है। इसमें चांदी के ढांचे में स्टोन को हाथ से दबाकर लगाया जाता है। इसकी तरीके से इन गहनों को खास लुक दिखाई देता है। हर ज्वेलरी को बनाने में कारीगरी की काफी मेहनत होती है। खास बात तो यह है कि इनके डिजाइन भी एक दूसरे से बहुत अलग होते हैं सोलहवीं सदी से जुड़ी है पच्चीकम ज्वेलरी की कहानियां। बताया जाता है कि इस कला की शुरुआत करीब सोलहवीं सदी में कच्छ में हुई थी। पुराने समय में इस तरीके के गहनों को राजघरानों में पहने जाते रहे हैं। राजा महारानी इन्हें खास मौकों पर पहना करती थीं। धीरे-धीरे यह हुनर एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाया गया। और आज भी कच्छ के कारीगर इस ज्वेलरी को बनाने का काम कर रहे हैं।
किन चीजों से बनते हैं यह पच्चीकम ज्वेलरी जानें : आपको बता दें कि पच्चीकम ज्वेलरी में खास तौर से चांदी और अलग-अलग रंगों के स्टोन यानी पत्थरों का इस्तेमाल में लिया जाता है। इसमें कई तरह के कीमती और कम कीमती वाले पत्थर भी शामिल होते हैं जैसे हीरा और पन्ना, माणिक और फिरोजा, एमेथिस्ट फैशन की दुनिया में भी यह पच्चीकम ज्वेलरी की जगह पच्चीकम ज्वेलरी अब सिर्फ ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ ही नहीं बल्कि आप इसे हर तरह की डिजाइन आउटफिट पर मैच करा के पहन सकती हैं।
अगर बात करें आप इन ज्वेलरी को किसके साथ पहन सकती हैं : तो साड़ी और लहंगे के साथ बेहद खास दिखता है। वहीं इंडो वेस्टर्न कपड़ों के साथ भी आप इसे इस्तेमाल में ले सकती हैं। अगर आपको कुछ अलग लुक चाहिए तो जींस और ड्रेस के साथ भी यह काफी अच्छा लगता है। ऑक्सिडाइज वाली चांदी डिजाइन ये गहने पुराने जमाने जैसा लुक पसंद करने वाले लोगों पे खास सुंदर लगता है। एक बार आप इसे जरूर ट्राई करें।
हमारे व्हॉट्सअप में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये
हमारे टेलीग्राम में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये
हमारे YOUTUBE में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये

Comments (0)