अगर आपकी शादी कहीं लग गई है और आप सबसे हटकर अपने आपको दिखाना चाहती हैं तो पेस्टल को अब भूल जाइए। इस बार का ब्राइडल फैशन हर तरह से रॉयल लुक पर फोकस कर रहा है गहरा हरा वाइन गोल्ड नीला और शैंपेन जैसे कई रंग अब दुल्हनों की सबसे पहली पसंद बन गई है। इन सभी रंगों में दुल्हनें सबसे अलग नजर आती हैं और देखने में बेहद ही दमदार नजर आती हैं। जिसमें पहला है।
मारून और बरगंडी का कलर।

बात करें मारून रंग कभी फैशन से बाहर गया ही नहीं। इस सीजन में भी मारून और बरगंडी रंग के लहंगे दुल्हन खूब पसंद कर रही हैं। इस रंग में दुल्हन बहुत ही ब्यूटीफुल लगती हैं। अगर आपको ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं करना है तो फिर भी अगर अपने आपको ट्रेंडी दिखाना है तो मारून आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन होगा।
शैंपेन गोल्ड और रोज गोल्ड कलर।

अगर आपको ज्यादा चटक-मटक पसंद आते हैं तो आप इन कलरों का चॉइस कर सकते हैं जिसमें आप रॉयल भी दिखेंगी। तो शैंपेन गोल्ड आपके लिए खास है। पहले गोल्डन रंग सिर्फ कढ़ाई के लिए इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन अब पूरा लहंगा ही गोल्डन शेड में कंपनियां बना रही हैं रोज गोल्ड शेड उन दुल्हनों के लिए है जो मॉडर्न और स्टाइलिश दोनों का मिक्स चाहती हैं।
एमराल्ड ग्रीन और बाटल ग्रीन कलर।

हम आपको बता दें सर्दियों की शादी के लिए हरे रंग से अच्छा कोई कलर नहीं हो सकता। एमराल्ड ग्रीन और बाटल ग्रीन का लहंगा रात की शादी में सबसे ज्यादा खूबसूरत लगता है। वेलवेट कपड़े पर ये रंग और भी ज्यादा रॉयल टच दिखता है। अगर आप इस पर सुनहरी जरी का काम करवाती हैं तो लुक एकदम महारानियों जैसा निखर कर आएगा। इस रंग के साथ कुंदन की ज्वेलरी सबसे अहम खास खूबसूरत लगेगी।
नेवी ब्लू और सफायर ब्लू कलर।

हम आपको बता दें आज के वेडिंग सीजन में जो भी लड़कियां दुल्हन पारंपरिक कलर से हटकर और कुछ खास और अलग पसंद करना चाहती हैं तो उनके लिए नेवी ब्लू सबसे बेहतरीन कलेक्शन होगा। ये रंग फोटो में भी बहुत क्लासी लगता है। इस पर सिल्वर काम मिरर वर्क और सिक्विन का काम बहुत ही बेहतरीन लगता है। शादी पार्टियों में रात में चमकने वाली लाइट्स में यह लहंगा काफी चमकदार और काफी बेहतरीन नजर आता है। इस रंग के साथ डायमंड या सिल्वर ज्वेलरी पहनें मेकअप हल्का रखें जिससे लहंगा ही सबसे ज्यादा चमके।

Comments (0)