2027 में ये गोल्ड ट्रेंडी ईयर पहने, पार्टी में भी आएंगे काम 

2027 में ये गोल्ड और ट्रेंडी ईयर पहने पार्टी में भी आएंगे काम 
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 23 Nov 2026, 05:21 PM IST | 1 min read
2027 में ये गोल्ड ट्रेंडी ईयर पहने, पार्टी में भी आएंगे काम 
Share:

दरअसल भारी भरकम पहनने का जमाना अब नहीं रहा। अब लड़कियां ऐसे ईयररिंग पहनना पसंद कर रही हैं जो हल्के और स्टाइलिश नजर आएं। इसलिए हम आपको गोल्ड के ऐसे कुछ ट्रेंडी डिजाइन के बारे में बताएंगे और दिखाएंगे जो हर लड़की के कलेक्शन में होना ही चाहिए ।

टेक्सचर्ड गोल्ड फ्लावर स्टाइल ईयररिंग। 

_Gold Flower Stud  Yilzoo
यह बिल्कुल फूल के शेप वाला स्टाइल ईयररिंग पुराने जमाने की खूबसूरती और नए जमाने के ट्रेंड को परफेक्ट मेल खाता है। इस पर हल्की सी टेक्सचर वाली डिजाइन बनी होती है जो इसे काफी बेहतरीन और रॉयल लुक देने में मदद करती है। इसे आप साड़ी सूट या किसी भी सिंगल कुर्ती के साथ पहन सकती हैं ऑफिस से लेकर पार्टी तक यह हर जगह चलेगा। जो लड़कियां ज़्यादा भारी ईयररिंग पहनना पसंद नहीं करतीं तो एक बार इस ईयररिंग को आजमाकर जरूर देखें। उन्हें काफी पसंद आएगा। 

बात करे गोल्ड हूप्स के बारे में। 

Gold hoops  ORA JEWELLERSS
अगर गोल्ड हूप्स, यह आउट ऑफ फैशन कभी नहीं हुए। छोटे हूप्स डेली वियर के लिए और बड़े हूप्स पार्टी के लिए एकदम सही और सटिक होते हैं। इसे आप वेस्टर्न ड्रेस या ऑफिस में पहन सकती हैं अगर आपके पास सिर्फ एक ही ईयररिंग लेने का बजट है तो तो आप गोल्ड हूप्स ही लें। इससे अच्छा ऑप्शन आपके लिए कुछ नहीं हो सकता। 

गोल्ड लव नॉट स्टड ईयररिंग्स 

Gold Love Knot Stud Earrings  Soft Edits
आपको पता नहीं होगा लेकिन लव नॉट डिजाइन की यह ईयररिंग बहुत ही खास और स्टाइलिश और प्यारी लुक लगती है। इनका डिजाइन गांठ जैसा होता है, जिसका मतलब होता है प्यार और लगाव। इसे आप अपनी गर्लफ्रेंड जैसे फ्रेंड को गिफ्ट भी कर सकते हैं। सबसे ज़्यादा पसंद किया जाता है यह गोल्ड ईयररिंग डेली वियर में यह बहुत ही खास और बेहतर और क्लासी लुक देता है। 

फ्लैट ईयर ट्रैप स्टड ईयररिंग्स। 

Flat tear drop stud earrings  ANNA REID
अगर हम बात करें ईयररिंग्स टीयर ट्रैप से में होती है जो चेहरे को काफी लंबा और पतला दिखाने में मददगार साबित होता है। इसका डिजाइन बहुत ही नॉर्मल और सिंपल जैसा होता है। लेकिन देखने में यह बहुत ही खूबसूरत और एलिगेंट दिखता है। जिसे आप डेली वियर की तरह ऑफिस कालेज मीटिंग या किसी भी रिसेप्शन जैसे डिनर और कहीं भी पहन सकती हैं। अगर आपको ज्वेलरी पसंद है तो आप यह डिजाइन बिल्कुल लें। यह आपको काफी बेहद और पसंदीदा समझ में आएगा। 

गोल्ड राउंड ईयररिंग्स 

Flat tear drop stud earrings  ANNA REID
आजकल कई प्रकार के शेप वाली ईयररिंग मार्केट में अवेलेबल है लेकिन खास तौर पर गोल शेप वाली ईयररिंग सबसे ज़्यादा सर्वेस्टाइल ऑप्शन है। यह हर फेस और हर एक ड्रेस के साथ आसानी से मैच खा जाता है। इसे आप रोजाना पहन सकती हैं। न यह बिल्कुल भारी लगता है, न यह कानों में चुभता है। यह डेली वियर के हिसाब से बहुत ही परफेक्ट और बढ़िया डिजाइन है।

Trending Reels

सिंगरौली में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)