वेडिंग सीजन में पुराने सूट के बजाय ट्राई करें यह स्टाइलिश लुक वाला आउटफिट सूट डिजाइन 

वेडिंग सीजन में पुराने सूट के बजाय ट्राई करें यह स्टाइलिश लुक वाला आउटफिट सूट डिजाइन 
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 26 Nov 2026, 04:14 PM IST | 1 min read
वेडिंग सीजन में पुराने सूट के बजाय ट्राई करें यह स्टाइलिश लुक वाला आउटफिट सूट डिजाइन 
Share:

पुराने सूट को इस त्यौहार ऐसे करो स्टाइल कि आप भीड़भाड़ में सबसे अलग ही दिखें। अगर आप त्योहार के मौके पर नया एथनिक वियर नहीं खरीद पा रही हैं तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। हम आपको ऐसे ही कुछ कलेक्शन लेके आए हैं जो आपको इस वेडिंग सीजन भीड़भाड़ में सबसे अलग और हटके ट्रेंडिंग दिखाएंगे।

पहला है पुराने सूट के साथ नया दुपट्टा करें कैरी : पुराने को नया लुक के साथ सबसे आसान तरीका है कि उसके साथ अलग दुपट्टा लेकर और दुबारा उसी ड्रेस को पहनें और कुछ हटकर ईयररिंग्स के बा ट्राई करें और आप पुराने ड्रेस को इसी तरह कुछ नया लुक ला सकती हैं। अगर आपके पास एक ही रंग का साधारण सूट है तो इसके साथ कंट्रास्ट रंग का दुपट्टा ले सकती हैं। उदाहरण के लिए सफेद सूट के साथ लाल या गुलाबी दुपट्टा बहुत ही खिल उठेगा। वहीं गहरे रंग के सूट के साथ हल्के रंग वाला दुपट्टा बहुत ही खूबसूरत दिखता है। आप इनमें से किसी को भी ट्राई कर सकती हैं। 

दूसरा है ज्वेलरी बदलकर पाएं फेस्टिव लुक : कई बार कपड़े वही होते हैं लेकिन ज्वेलरी बदलने से पूरे लुक ही आपके बदल जाते हैं। अगर आपका सूट साधारण है तो उसके साथ ऑक्सीडाइज वाले इस समय बहुत से डिजाइन के ज्वेलरी मार्केट में ट्रेंड कर रहे हैं जिसे आप अपने लुक को बदल सकती हैं सूट के साथ बदलें बॉटम वियर।

तीसरा अगर आप पुराने सूट को अलग अंदाज में पहनकर दिखाना चाहती हैं, तो उसके साथ पहनने जाने वाले बॉटम ड्रेस को बदल सकती हैं। सीधे पैंट वाले सूट के साथ पलाजो पहनने से आपके लुक में थोड़ा सा बदलाव हो सकता है। वहीं छोटे कुर्ते के साथ सरारा या घर में मौजूद अच्छी फिटिंग वाले पैंट भी आप एक बार ट्राई कर सकती हैं। अनारकली सूट के साथ चूड़ियां या फिटेड बॉटम बहुत ही अच्छा लुक बनाएगा। आपके लिए यह एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

चौथा बेल्ट और दुपट्टे की टैपिंग से बदलें अपने स्टाइल को : सूट को नया लुक देने के लिए स्टाइलिंग के छोटे प्रयोग भी काम आ सकते हैं। लेकिन अगर आपका कुर्ता ढीला और बड़ा है तो उसके ऊपर कपड़ों के हिसाब से पतली बेल्ट लगाकर अलग लुक आप बना सकती हैं। हालांकि यह तरीका हर तरह के कुर्ते पर अच्छा नहीं लगता लेकिन पहले एक बार पहनकर ट्राई जरूर करें। इसी तरह आप दुपट्टे को भी अलग-अलग तरीके से सेट कर सकती हैं। इसके लिए दोनों कंधों पर रखने के बजाय आप एक ही कंधे पर पिन करके उसे पहनकर देखिए पांचवां फुटवियर और हेयर स्टाइल पर ध्यान देना होगा जरूरी। कपड़ों के साथ फुटवियर और हेयर स्टाइल भी बहुत ही आवश्यक है। अगर आप अपने कपड़ों के साथ अगर अपने हेयर स्टाइल को अगर बनाती हैं तो यह आपके लुक को काफी अलग दिखाएगा। उसी के साथ अगर आप अपने फुटवियर भी ब्लैक हील्स पहन सकती हैं तो यह भी आपके लुक को एक अट्रैक्टिव बनाएगा। हेयर स्टाइल में खुले हल्के कलर लो बन या गजरे वाला बन एक बार आप जरूर अपनाएं। इसके साथ छोटी बिंदी और हल्का मेकअप आपके लुक को भरपूर खूबसूरत बनाने में मददगार साबित होगा जिससे आप बहुत ही प्यारी लगेंगी। बहुत सारी चीजें एक साथ इस्तेमाल करने के बजाय आप दो-तीन चीजें पर ही ध्यान दें। बहुत ज्यादा ओवर मेकअप ना करें।

 हमारे व्हॉट्सअप में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये 

 हमारे टेलीग्राम में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये 

 हमारे YOUTUBE में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये 

 

Trending Reels

सिंगरौली में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)