आंध्र प्रदेश से आस्था का एक हैरान कर देने वाला मामला अब सामने आया है। चेन्नई के कारोबारी वर्धमान जैन ने तिरुमाला भगवान वेंकटेश्वर के तिरुपति बालाजी मंदिर में 121 किलो के सोने के गहने भेंट किए हैं। दान किए गए सोने की कीमत लगभग ₹160 करोड़ बताई जा रही है।
आपको हम बता दें कि गुरुवार को आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में आभूषण मंदिर को सौंपा गया है। जिसमें दान में सोने का आभूषण और 238.2 कैरेट के हीरे भी मुख्य रूप से शामिल हैं। आंध्र प्रदेश के तिरुमाला स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर को चेन्नई के एक जैन दंपत्ति ने 160 करोड़ के सोने और हीरे के आभूषण दान किए हैं।
वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका जैन ने सीएम एन चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम को ये आभूषण सौंपे हैं। दान में सोने का वजन 121 किलो है और 238.2 कैरेट के हीरे भी शामिल हैं। आपको हम बता दें कि किसी एक श्रद्धालु की ओर से अब तक का यह सबसे बड़ा दान है। जानकारी के अनुसार दान में नौ सेंटो में कुल 46 आभूषण शामिल हैं।
इसमें भगवान वेंकटेश्वर का मुकुट, पैरों के आभूषण और कई रत्न जड़ित गहने भी मुख्य रूप से शामिल हैं। आभूषण में सोने के बाघ के नाखून, चेन, मुकुट, कीमती रत्न भी शामिल हैं। आभूषण में से 106 किलोग्राम सोना भगवान वेंकटेश्वर के लिए है, वहीं 15 किलोग्राम के आभूषण और पोशाक देवी श्री पद्मावती अम्मावरु को भेंट किए गए हैं।

Comments (0)