सिंगरौली : जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना से कुछ ही दूरी पर दो गल्ला व्यापारियों के घर में दो चोरों ने हमला कर दिया है। दोनों घरों से करीब ₹1 लाख नगद और कई लाख रुपए के गहने चोरी करके चोर फरार हो गए हैं। चोरों ने पहले बाजार में आने वाले गल्ला व्यापारी भगवान दास साह के घर को निशाना बनाया, इसके बाद दूसरे गल्ला व्यापारी अंजनी शाह के घर में घुसे।
सुबह चोरी का पता चलने पर दोनों परिवार ने इस घटना की पुलिस को सूचना दी। आपको हम बता दें कि दोनों घर माड़ा थाने से कुछ ही कदमों की दूरी पर हैं। एक ही रात में बाजार में हुई चोरी की बात स्थानीय व्यापारियों ने चिंता जताई है। माड़ा थाना प्रभारी शिवपूजन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटे हुए हैं।
हमारे व्हॉट्सअप में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये
हमारे टेलीग्राम में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये
हमारे YOUTUBE में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये

Comments (0)