मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से खबर है - जहां बालाघाट में बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बेटे ने पिता को घर के कोने में लगे बेड पर बांध दिया और पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया, जिसके कारण पिता की मौत हो गई। फिलहाल आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से खबर है, जहां बालाघाट में बेटी को पिता की संपत्ति में हिस्सा देना और उसे पेंशन सहित शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाना एक बेटे को इतना नागवार गुजरा कि उसने अपने ही पिता की हत्या कर दी। उसने 80 वर्षीय पिता को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। लंजी थाना क्षेत्र के ग्राम सोगलपुर की यह घटना है। फिलहाल फरार आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पिता को पॉलिथीन और बिस्तर से रस्सी बांधकर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना 14 नवंबर की है, जहां लंजी थाना क्षेत्र के सोगलपुर गांव में एक कोने में पिता का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
बेटी ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम हेतु भेजा और घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाया है। बताया गया कि 13 नवंबर की रात भी इसी बात को लेकर बेटा अनिल का अपने पिता से विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। उसने पिता को पॉलिथीन और बिस्तर में रस्सी से बांध दिया और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस अमानवीय घटना में 80 वर्षीय बुजुर्ग पिता की मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी बेटा भी फरार हो गया। एसडीओपी दीपक तोमर ने बताया कि आरोपी अनिल अपने पिता से इस बात को लेकर नाराज रहता था कि उसने अपनी संपत्ति में बेटी को हिस्सा दिया है। आरोपी बेटा चाहता था कि पूरी जमीन और पेंशन सहित अन्य योजनाओं का लाभ बेटे को मिले। इसी बात को लेकर अक्सर पिता-बेटे में लड़ाई-झगड़ा होता था और 14 नवंबर को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपी बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी।

Comments (0)