बिलासपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लगातार चुनाव हारने से कांग्रेस बौखला गई है। उनकी बातों में अब कोई भी वजन नहीं रह गया है। कांग्रेस नेता एक फ्यूज बल्ब की तरह हो चुके हैं।
दरअसल, सोमवार को मुख्यमंत्री साय जनजातीय गौरव दिवस और विकास कार्यों के लोकार्पण उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे थे। इस दौरान कहा कि जिन लोगों ने कभी नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई का ही साहस नहीं दिखाया, उन्हें आज नक्सलवाद खत्म करने वाले जवानों का स्वागत करना चाहिए।
सीएम के इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर से पलटवार किया है। पूर्व सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री इतने बड़े हो गए हैं कि प्रधानमंत्री को आशीर्वाद दे रहे थे। लगता है रात में कुछ लेते हैं, सूखा नशा करते हैं। कभी प्रधानमंत्री के बारे में बोलते हैं, कभी किसी के बारे में बोलते हैं।

Comments (0)