यूपीएससी टॉपर आईएएस जागृति अवस्थी ने सरकारी अस्पताल में दिया बेटे को जन्म, पति हैं मध्यप्रदेश में आईपीएस अधिकारी

यूपीएससी टॉपर आईएएस जागृति अवस्थी ने सरकारी अस्पताल में दिया बेटे को जन्म, पति हैं मध्यप्रदेश में आईपीएस अधिकारी
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 18 Nov 2026, 01:15 AM IST | 1 min read
यूपीएससी टॉपर आईएएस जागृति अवस्थी ने सरकारी अस्पताल में दिया बेटे को जन्म, पति हैं मध्यप्रदेश में आईपीएस अधिकारी
Share:

देश की सबसे प्रतिष्ठित भारतीय प्रशासनिक सेवा की नौकरी और पति भी अधिकारी... अमूमन ऐसी अफसर वाली जिंदगी में लोग महंगे प्राइवेट अस्पताल की तरफ जाते हैं, लेकिन यूपीएससी सीएसई 2020 की सेकंड टॉपर और उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के मुख्य विकास अधिकारी आईएएस जागृति अवस्थी ने जो किया है वह पूरे देश के लिए एक नई मिसाल है। 

आईएएस जागृति ने अपने पहले बच्चे को जन्म देने के लिए प्राइवेट अस्पताल नहीं बल्कि यूपी के सोनभद्र स्थित एक सरकारी अस्पताल को चुना है। सोशल मीडिया पर लोग इसे बदलते उत्तर प्रदेश की तस्वीर बता रहे हैं। उन्होंने बातचीत में बताया कि मेरे इस फैसले से न केवल देश-प्रदेश की लाखों महिलाओं का सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा और भी ज्यादा मजबूत होगा बल्कि गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को भी यह संदेश जाएगा कि सरकारी अस्पताल में मिलने वाली निशुल्क सुविधाएं भी निजी अस्पताल से कम नहीं है। इसमें परिवारों पर इलाज के खर्च का अतिरिक्त बोझ भी कम होगा। 

जागृति अवस्थी की यह मिसाल इसलिए भी बड़ी है क्योंकि उनका परिवार प्रशासनिक सेवाओं के सर्वोच्च शिखर पर है। खुद जागृति अवस्थी संघ लोक सेवा आयोग की  सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जागृति अवस्थी महिला वर्ग की देश की टॉपर रही हैं। उनके पति गौरव पांडे भी मध्य प्रदेश कैडर के वर्ष 2022 के आईपीएस अधिकारी हैं, जो कि वर्तमान समय में मध्य प्रदेश के सतना जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ हैं। आपको बता दें कि दोनों की शादी 2025 में हुई थी। 

हालांकि नवंबर का महीना अवस्थी और पांडे परिवार के लिए हमेशा से भाग्यशाली रहा है, लेकिन इस बार खुशियां और भी खास है क्योंकि इस सुखद अवसर पर सोनभद्र के जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और उनकी पत्नी आरूषी मिश्रा ने खुद अस्पताल पहुंचकर नवजात शिशु को आशीर्वाद दिया है और दोनों परिवारों को बधाई भी दी है।

Trending Reels

सिंगरौली में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)