SINGRAULI - सासन चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

SINGRAULI - सासन चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 08 Nov 2026, 01:58 AM IST | 1 min read
SINGRAULI - सासन चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Share:

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सासन चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 3 किलो 298 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक होंडा मोटरसाइकिल और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गांजे की कुल कीमत लगभग ₹65,000 बताई जा रही है।

 मुखबिर से पुलिस चौकी सासन को सूचना मिली कि एक व्यक्ति काले रंग के मोटरसाइकिल में झोले में लेकर अवैध पदार्थ गांजा बिक्री के लिए सासन रिलायंस टाउनशिप रोड होते हुए ग्राम चाचर की ओर जा रहा है। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी ने तत्काल घेराबंदी करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

 पुलिस टीम और साक्षी द्वारा सासन रिलायंस टाउनशिप सिद्धीकला रोड के पास जब संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया और उससे पूछताछ एवं तलाशी ली गई तो आरोपी के पास से 3 किलो 298 ग्राम अवैध गांजा मिला। पकड़े गए आरोपी की पहचान अजय कुमार बैस उर्फ बल्लू के रूप में हुई है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

 

Trending Reels

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)