सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चरगोड़ा में दो छात्र गुटों के बीच मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। अब इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि छात्रों के बीच Instagram में लाइक और व्यूज को लेकर पहले विवाद हुआ, लेकिन यह विवाद धीरे-धीरे मारपीट तक बदल गया।
चरगोड़ा विद्यालय में कक्षा 11वीं के पढ़ने वाले छात्र और अन्य साथी छात्रों के बीच शर्त लगी थी कि Instagram में फोटो डालने पर जिससे सबसे कम लाइक और व्यूज मिलेंगे वह पैसा देगा। शर्त के अनुसार जब छात्र जीत गया और पैसे की मांग की, लेकिन दूसरे छात्र ने पैसे देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों छात्रों ने बाहर से अपने मित्रों को बुलाकर एक दूसरे पर विवाद करने लगे।
बीच-बचाव करने पहुंचे छात्र की भी पिटाई की गई। विवाद में घायल हुए छात्र को उनके परिजनों ने जिला अस्पताल लाकर इलाज कराया है। हालांकि पूरे मामले को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है कि आखिर किन कारणों से मारपीट की शुरुआत हुई और पुलिस का कहना है जो भी मारपीट में दोषी होगा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हमारे व्हॉट्सअप में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये
हमारे टेलीग्राम में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये
हमारे YOUTUBE में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये

Comments (0)