MP - दारू की दुकानों में भी दवा का इंतजाम, लीवर - किडनी की हो रही शराब दुकान में जांच

MP - दारू की दुकानों में भी दवा का इंतजाम, लीवर - किडनी की हो रही शराब दुकान में जांच
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 24 Nov 2026, 11:36 PM IST | 1 min read
MP - दारू की दुकानों में भी दवा का इंतजाम, लीवर - किडनी की हो रही शराब दुकान में जांच
Share:

सागर में शराब खरीदने अगर आप दुकान जा रहे हैं तो पहले आपका मेडिकल चेकअप किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके ब्लड सैंपल ले रही है। जांच के बाद जरूरत के हिसाब से दवाइयां और मल्टीविटामिन भी दिए जा रहे हैं। डॉक्टर उन्हें खाली पेट शराब नहीं पीने और अच्छा खान-पान रखने की भी निशुल्क सलाह दे रहे हैं।

जिला प्रशासन ने शराब से जुड़ी संदिग्ध मौतों के बाद यह व्यवस्था शुरू की है। बंडा में जहरीली शराब से पीने से अब तक कुल 37 लोगों की मौत की घटना सामने आई है। वहीं अन्य इलाके में भी संदिग्ध मौतों के कारण प्रशासन ने यह कदम उठाया है। प्रशासन ने शराब ठेकेदारों को दुकान पर आने वाले आदतन शराब पीने वालों की पहचान भी करने के निर्देश दिए हैं। उनके नाम पते लेकर आबकारी विभाग को देने के लिए कहा गया है।

इसके बाद अब तक 300 लोगों की सूची तैयार की गई है और ऐसे लोगों की पहचान करना अब भी जारी है। रविवार और सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम सागर, बंडा, देवरी, खुरई, बीना समेत कई शराब दुकानों में पहुंची। यहां आदतन शराब पीने वालों का मेडिकल चेकअप भी किया गया है। दो दिन में 144 लोगों के ब्लड सैंपल लेकर लैब भी भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के करीब 10 दिन बाद मेडिकल टीम दोबारा इन लोगों की भी जांच करेगी। किसी की रिपोर्ट में गंभीर बीमारी सामने आने पर उनका इलाज किया जाएगा।

साथ ही परिवार की काउंसलिंग की जाएगी। मेडिकल टीम चिन्हित लोगों के घर जाकर जांच करेगी और परिवार को शराब के नुकसान बता रही है। शराब दुकान में जो टीमें हैं वह लीवर और किडनी की भी जांच कर रही हैं। डॉक्टर उन्हें खाली पेट शराब नहीं पीने की सलाह दे रहे हैं। बीमार और बहुत ज्यादा नशे में दिखने वाले लोगों को शराब नहीं देने के भी निर्देश दिए गए हैं।

 

Trending Reels

सिंगरौली में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)