Geysers - सर्दियों में नया गीजर खरीदने की तैयारी लगभग जिनके घरों में गीजर नहीं है, वो शुरू कर देते हैं। तो सिर्फ कीमत देखकर ही फैसला ना करें, बल्कि इसकी क्षमता और BEE स्टार रेटिंग जरूर देखें। हीटिंग एलिमेंट और सेफ्टी फीचर्स की जांच करना भी ना भूलें। यह सबसे बेहद जरूरी काम है। जानें इंस्टेंट और स्टोरेज गीजर Geysers में क्या होता है अंतर और खारे पानी वाले इलाकों के लिए कौन सा गीजर सबसे परफेक्ट होगा।
हमारे व्हॉट्सअप में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये
हमारे टेलीग्राम में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये
हमारे YOUTUBE में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये
ठंडी शुरू हो गई है। इस मौसम में ठंडे पानी से नहाना कोई नहीं चाहता। ठंडे पानी में नहाने के लिए हर किसी को एक चुनौती सा बन जाता है। यही वजह है कि ठंड बढ़ते ही ज्यादातर लोग घरों में गीजर Geysers लगवा रहे हैं। कुछ लोग ऑनलाइन सेल के इंतजार में रहते हैं कि जब सेल लगेगी तो हीटर की खरीदी करेंगे। और कुछ हैं कि नजदीकी दुकानों से बिना ज्यादा सोचे-विचार किए नया गीजर पहुंचकर खरीद लाते हैं। लेकिन गीजर Geysers खरीदते समय थोड़ी सी भी जल्दबाजी आपको भारी पड़ सकती है अगर आप ने गलती से गलत गीजर चुनने में भूल कर दी और गलत गीजर Geysers चुन लिया तो हर महीने बिजली का बिल देते-देते आप परेशान हो जाएंगे। इतना ही नहीं, दुर्घटना का खतरा भी आपके घर के परिजन के ऊपर बना रहेगा।

बाजार में आजकल इंस्टेंट स्टोरेज,गैस और सोलर जैसे कई तरह के फीचर वाले गीजर Geysers उपलब्ध हैं। इतने सारे विकल्प देखकर कई लोग समझ ही नहीं पाते कि उनको किस तरह के गीजर की जरूरत है। अगर आप भी इस सर्दी घर के लिए नया गीजर खरीदने की सोच रहे हैं तो आप सही जगह पर हैं।
Geysers - गीजर खरीदने से पहले किन बातों का रखना होगा जरूरी ध्यान।
परिवार के सदस्यों की संख्या का ध्यान रखते हुए सही गीजर Geysers को चुनने के लिए आप इन बातों का ध्यान रखें कि गीजर में इंसुलेशन होना बहुत आवश्यक है। गीजर कितने वॉटेज का है? गीजर कितने स्टोरेज का है? हालांकि स्टोरेज का मतलब अगर आपके घर में, अपने सदस्यों के हिसाब से ही स्टोरेज का चयन करें। अगर आपको सिर्फ किचन में बर्तन धोने के लिए गर्म पानी चाहिए तो एक से तीन लीटर वाला ही इंस्टेंट गीजर Geysers आप चुनें, ना कि कोई बड़ा और हैवी गीजर खरीद के ले आएं अगर आपके इलाके में खारा या मिनरल्स वाला पानी आता है तो सामान्य टैंक वाला गीजर Geysers कुछ ही महीनों मे ही खराब हो जाएगा।
हमारे व्हॉट्सअप में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये
हमारे टेलीग्राम में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये
हमारे YOUTUBE में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये
ऐसे पानी के लिए एंटी कोरोसिव कोटिंग वाले गीजर मार्केट में आसानी से उपलब्ध हैं। आप इनके अलावा पॉलिमर या स्टेनलेस स्टील टैंक वाले मॉडल भी अच्छे रिस्पॉन्स आपके लिए दे सकते हैं और गीजर खरीदने से पहले सेफ्टी फीचर्स और वारंटी को जरूर आप देखें। गीजर Geysers में बिजली और पानी का कनेक्शन एक साथ होता है, इसलिए इसकी सुरक्षा का ध्यान आपको देना महत्वपूर्ण हो जाता है। नया गीजर Geysers खरीदते समय जरूर जांच लें कि उसमें ऑटोमैटिक थर्मल कट आउट का फीचर उपलब्ध है या नहीं। इस फीचर की मदद से पानी तय तापमान तक ही गर्म होते ही गीजर ऑटोमैटिक बंद हो जाता है, जिससे आपका बिजली बिल बचत होने में काफी सहायक होता है।

आपकी बिजली बिल बर्बाद भी नहीं होती, जिससे आपके अच्छे खासे पैसे बच जाते हैं इसके अलावा गीजर Geysers में प्रेशर रिलीज वाल्व और ISI मार्क होना भी बहुत ही आवश्यक है आखिरी में गीजर लेने से पहले कंपनी की वारंटी पॉलिसी आप अच्छी तरह जरूर पढ़ लें। ज्यादातर अच्छी कंपनियां हीटिंग एलिमेंट पर दो साल से तीन साल और अंदरूनी टैंक पर पांच से सात साल तक वारंटी दिया करती हैं। इसलिए सिर्फ कीमत देखकर गीजर Geysers खरीदना आपके लिए नहीं सही होगा। सही मॉडल चुनते समय उसकी सुरक्षा का भी सेफ्टी टिप्स जरूर पढ़ें। यह आपके परिवार और आपके लिए बहुत ही जरूरी है। बिजली की बचत और वारंटी जैसी बातों का भी मुख्य ध्यान रखें।
हमारे व्हॉट्सअप में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये
हमारे टेलीग्राम में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये
हमारे YOUTUBE में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये
Comments (0)