सिंगरौली सहित देश-विदेश के कई हिस्सों में छठ महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। चार दिनों तक चलने वाली इस छठ पूजा का आज तीसरा दिन है। सिंगरौली में भी हजारों श्रद्धालुओं ने घाटों के किनारे अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया पर्व है। आस्था के इस महापर्व छठ को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

यही वजह है कि इस बार और भी ज्यादा भव्य और बड़े पैमाने पर सिंगरौली में छठमनाया जा रहा है। आपको बता दें कि सिंगरौली जिले के विंध्यनगर, अमलोरी, गनियारी, कचनी सहित कई दर्जन घाटों में छठ बड़े ही उत्सव के साथ मनाया जा रहा है। शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया गया है। इसलिए इसे संध्या अर्घ्य भी कहा जाता है।
इसके बाद विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। संध्या अर्घ्य देने के लिए छठ व्रती पूरे परिवार के साथ छठ घाट पर पहुंचते हैं। इस दौरान कई व्रती पूरे रास्ते दंडवत होकर छठ घाट में पहुंचते हैं। दंडवत करने के दौरान आसपास मौजूद लोग छठ व्रती को स्पर्श कर प्रणाम करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि बड़े ही हर्षोल्लास के साथ यह छठ महापर्व मनाया जा रहा है।

Comments (0)