मध्य प्रदेश के धार जिले के बदनावर थाना प्रभारी अमित सिंह कुशवाहा पर एक युवती ने सोशल मीडिया मैसेज यानी WhatsApp मैसेज पर अश्लील वीडियो भेजने का आरोप टीआई अमित सिंह कुशवाहा पर युवती ने लगाया है। युवती का दावा है कि टीआई ने मैसेज किया, तुम जुलूस में आई थी, बहुत क्यूट लग रही थी। इस पर युवती ने कहा, आपको शर्म आनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक से शिकायत करूंगी। आरोप है कि इसके बाद टीआई ने उसको धमकाना भी शुरू कर दिया था।
युवती का आरोप है कि टीआई से विवाद के कुछ दिन बाद शराब कारोबारी पड़ोसी ने उसकी मां से भी मारपीट की है। वह पड़ोसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने जब थाने पहुंची, लेकिन थाना प्रभारी ने मामला पंजीबद्ध नहीं किया। पुलिस कर्मियों ने बदसलूकी कर हाथ पकड़कर उसे थाने से बाहर निकाल दिया। युवती का दावा है कि उसको और उसके भाई को झूठे केस में भी फंसाने की लगातार धमकी मिल रही है। उसने कथित WhatsApp चैट मीडिया को भी दी है और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। थाना प्रभारी ने मैसेज भेजने से इंकार कर दिया है और उन्होंने कहा है कि मुझे फंसाने की साजिश हो रही है।
युवती के अनुसार वह रिश्ते में लगने वाली भाई के साथ शिकायत लेकर बदनावर थाने गई थी, जहां पर पहली बार थाना प्रभारी अमित सिंह कुशवाहा से मुलाकात हुई। इसके बाद थाना प्रभारी ने उससे बातचीत शुरू की। पहले सामान्य बातें की, फिर उम्र, फिर कॉलेज, कामकाज और आखिरी में घर का पता पूछा। युवती का आरोप है कि थाना प्रभारी ने उसको अश्लील वीडियो भेजे और एक-दो दिन तक WhatsApp कॉल मैसेज भी किए। थाना प्रभारी ने कहा कि व्हाट्स एप मैसेज किसी को दिखाने पर झूठे केस में फंसाने की भी धमकी दी है।
फिलहाल थाना प्रभारी ने कहा कि युवती शिकायत लेकर थाने आई थी, लेकिन उस समय दूसरे मामले की रिपोर्ट लिखी जा रही थी। उसे इंतजार कहने को कहा गया, जबकि वह अपना रिपोर्ट पहले लिखवाना चाहती थी। थाना प्रभारी के अनुसार पूरे गांव ने युवती के खिलाफ आवेदन दिया है। ग्रामीण उससे लगातार परेशान हैं। कई सीएम हेल्पलाइन भी की हैं। WhatsApp मैसेज पर टीआई ने कहा, यह उनके नहीं हैं। युवती पड़ोस की महिला का नंबर लेकर WhatsApp चलाती है और अलग-अलग लोगों के नाम से मैसेज भेजती है।

Comments (0)