चाचा से शादी करने की जिद लेकर युवती चढ़ी टावर पर, एक साल से चल रहा है प्यार-मोहब्बत

चाचा से शादी करने की जिद लेकर युवती चढ़ी टावर पर, एक साल से चल रहा है प्यार-मोहब्बत
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 16 Nov 2026, 02:28 AM IST | 1 min read
चाचा से शादी करने की जिद लेकर युवती चढ़ी टावर पर, एक साल से चल रहा है प्यार-मोहब्बत
Share:

उत्तर प्रदेश के जौनपुर से खबर है, जहां पड़ोस के चाचा से शादी करने की जिद में एक युवती, जिसकी उम्र 19 साल है, वह लगभग 100 फीट ऊपर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। चार घंटे से ज्यादा समय तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा चला है। बाद में उसका प्रेमी चाचा भी टावर पर चढ़ गया और पुलिस की मौजूदगी में ही युवती की मांग पर सिंदूर भर दी। शादी के बाद दोनों नीचे उतर आए और जिसके बाद पुलिस चाचा-भतीजी को थाने ले गई। मामला जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर कसेरवा गांव का है। दोनों के बीच बीते एक साल से प्यार-मोहब्बत चल रहा था।

दोनों के घर महज 100 मीटर की दूरी पर हैं और वे रिश्ते में चाचा-भतीजी लगते हैं। छह महीने पहले भी दोनों की शादी को लेकर परिवार में विवाद और मारपीट की घटना भी हुई थी। इसके बाद युवती के परिजनों ने उसे बरसठी क्षेत्र के महुवारी गांव में उसके ननिहाल में भेज दिया था, जहां वह तब से रह रही थी। रविवार की सुबह 6:00 बजे नेहा, जिसकी उम्र 19 वर्ष है, बिना किसी को बताए अपने ननिहाल से भाग आई। वह अपने गांव से करीब एक किलोमीटर दूर बारी गांव पहुंची और वहां लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

टावर पर चढ़ने के बाद उसने खुद फोन करके अपने परिवार वालों को इस घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बरसठी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी ने नेहा को नीचे उतारने की कोशिश की, बावजूद नहीं मानी। लेकिन वह प्रेमी अवजीत से शादी करने की जिद पर अड़ी रही। ग्रामीणों ने प्रेमी अवजीत और नेहा के परिजनों को फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर अवजीत की मां रेखा भी मौके पर पहुंची। उन्होंने रेखा को टावर से उतरने के लिए कहा, कई बार फोन कर उसे मनाया भी।

उन्होंने घर-परिवार की इज्जत का भी हवाला दिया, बावजूद नेहा अपनी जिद पर अड़ी रही। परिजनों के कहने पर अवजीत को भी मौके पर बुलाया गया। उसने भी कई बार नेहा से नीचे उतरने की अपील की, बावजूद नेहा उतरने को तैयार नहीं थी और वह कह रही थी कि मैं शादी करूंगी तो सिर्फ अवजीत से। करीब चार घंटे तक समझाने के बाद जब नीचे नहीं उतरी तो अवजीत को टावर पर चढ़ाया गया। वहां उसने नेहा की मांग में सिंदूर भर दिया।

इसके बाद दोनों साथ में  टावर से नीचे उतर आए और इस दौरान मौके पर ग्रामीण और परिजनों की भीड़ भी जुटी रही। पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस दोनों के दोनों को अपने साथ बरसठी थाना ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। गांव के कुछ लोगों के अनुसार शादी के लिए परिजनों और ग्रामीणों ने सहमति दे दी है और एक कागज पर हस्ताक्षर भी किए हैं। हालांकि युवती के परिजन फिलहाल इस मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Trending Reels

सिंगरौली में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)