सिंगरौली जिले के एनटीपीसी के हाइड्रोप्लांट के पास आज दोपहर मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। यह मगरमच्छ लक्ष्मण पाठक के घर के पास मौजूद था। घर के इतने करीब मगरमच्छ दिखने की खबर के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और अफरातफरी का माहौल भी बन गया।
लोगों को यह आशंका थी कि कहीं मगरमच्छ किसी के घरों में न घुस जाए। तत्काल स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू की कोशिश करने लगी। काफी मेहनत के बाद वन विभाग ने सावधानी के साथ मगरमच्छ का रेस्क्यू कर लिया और उसे घनी आबादी से दूर ले जाकर छोड़ दिया।

Comments (0)