पन्ना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बिल्डिंग मालिक से ₹25 लाख की रंगदारी मांगने और कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने इस प्रकरण में आरोपी बनाए गए भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष के पिता अवधेश त्रिवेदी को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं मामले का दूसरा आरोपी अंकुर त्रिवेदी फिलहाल फरार बताया जा रहा है, जिसके गिरफ्तारी के लिए टीमें कई बार दबिश दे चुकी हैं। इसके अलावा संभावित ठिकानों पर दबिश भी दे रही है।
यह पूरा विवाद एक बिल्डिंग मालिक से अवैध रूप से ₹25 लाख की मांग की जाने से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि आरोपियों के द्वारा न केवल बिल्डिंग मालिक पर रकम देने के लिए दबाव बनाया, बल्कि मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों से भी मारपीट की गई।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत की है और पुलिस ने दोनों पिता-पुत्र अवधेश त्रिवेदी और अंकुर त्रिवेदी के खिलाफ रंगदारी, मारपीट और संबंधित गंभीर धारा में मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। इसी कड़ी में अब तक अवधेश त्रिवेदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, वहीं उनका पुत्र अंकुर त्रिवेदी पुलिस की पकड़ से अभी भी फरार है।

Comments (0)