SINGRAULI - कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता पर कर दिया चाकू से हमला, पिता गंभीर

कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता पर कर दिया चाकू से हमला, पिता गंभीर
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 25 Nov 2026, 12:03 AM IST | 1 min read
SINGRAULI - कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता पर कर दिया चाकू से हमला, पिता गंभीर
Share:

सिंगरौली जिले के एनसीएल निगाही परियोजना क्षेत्र की कॉलोनी से एक दिल दहला देने वाली  वारदात सामने आई है। यहां निगाही परियोजना में डंपर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत एनसीएल कर्मी बसंत राम पर उनके ही बेटे ने चाकू से ताबड़तोड़ 11 बार हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

​आरोपी युवक नशे की लत का शिकार बताया जा रहा है और इसी लत के चलते वह अपने पिता बसंत राम से पैसे मांग रहा था। जब पिता ने पैसे देने से साफ मना कर दिया, तो बेटा आगबबूला हो गया। गुस्से में आकर उसने घर में रखा चाकू उठाया और पिता के पेट पर करीब 11 बार वार कर दिए। हमले में बसंत राम लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

​घटना की जानकारी मिलते ही घर में मौजूद अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल बसंत राम को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें बनारस रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि घायल पिता की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।​वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

 

Trending Reels

सिंगरौली में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)